ePaper

आदिवासी भाषा 'हो' को संविधान की 8वीं अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन

Updated at : 21 Aug 2023 7:36 PM (IST)
विज्ञापन
आदिवासी भाषा 'हो' को संविधान की 8वीं अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन

लिखित और मौखिक तौर पर 'हो' भाषा में काफी साहित्य मौजूद है और इसकी किताबें देवनागरी, ओडिया, बंगाली और वारंगचिटी में उपलब्ध है.

विज्ञापन
undefined

(इनपुट दिल्ली ब्यूरो) : देश में 40 लाख से अधिक आदिवासी ‘हो’ भाषा का प्रयोग करते हैं. वर्षों से आदिवासी समाज हो भाषा को संविधान की 8वीं अनुसूची में शामिल करने की मांग करता रहा है.

undefined

सोमवार को इसी मांग को लेकर आदिवासी हो समाज युवा महासभा ने ऑल इंडिया हो लैंग्वेज एक्शन कमेटी के साथ मिलकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया.

undefined

इस प्रदर्शन में झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के हो समाज के हजारों लोग परंपरागत परिधान में शामिल हुए. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि हो भाषा काफी पुरानी है और इसका प्रयोग झारखंड के विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रम में हो रहा है. लिखित और मौखिक तौर पर हो भाषा में काफी साहित्य मौजूद है और इसकी किताबें देवनागरी, ओडिया, बंगाली और वारंगचिटी में उपलब्ध है. ओडिशा में प्राथमिक स्तर पर हो भाषा में पढ़ाई होती है.

undefined

झारखंड सरकार ने इस भाषा को राज्य की दूसरी भाषा के तौर पर अधिसूचित किया है. यही नहीं झारखंड और ओडिशा सरकार ने हो भाषा को संविधान की 8वीं अनुसूची में शामिल करने की सिफारिश केंद्र सरकार को की है. लेकिन इसके बावजूद आदिवासी समाज की मांग को पूरा नहीं किया जा रहा है.

undefined

इस प्रदर्शन में झारखंड के जगन्नाथपुर से विधायक सोनाराम सिंकु, आदिवासी हो समाज युवा महासभा की चेयरपर्सन बबलू सुंडी, आदिवासी हो समाज युवा महासभा के महासचिव गब्बर सिंह हेम्ब्रम के अलावा अन्य लोगों ने संबोधित किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola