Jammu Kashmir Heavy Rain: जम्मू में टूटा 115 साल का रिकॉर्ड, 24 घंटे में 380 मिमी बारिश; 41 की मौत, ट्रेन सेवा प्रभावित

Updated:
विज्ञापन
heavy rainfall in Jammu

भारी बारिश के कारण प्रभावित क्षेत्रों में मलबा और उखड़े हुए पेड़, फोटो PTI

Jammu Kashmir Heavy Rain: जम्मू-कश्मीर में पिछले दो दिन में रिकॉर्ड बारिश हुई है. बारिश ने 115 साल का रिकॉर्ड तोड़ डाला है. 1910 के बाद जम्मू में 24 घंटों में 380 मिमी बारिश दर्ज की गई है. बारिश की वजह से जम्मू में भारी तबाही मची है. बाढ़ और भूस्खलन की घटना में कम से कम 41 लोगों की मौत हो चुकी है. रेल सेवा भी प्रभावित हुई है.

विज्ञापन

Jammu Kashmir Heavy Rain: जम्मू-कश्मीर में बाढ़ और भूस्खलन से मरने वाले कुल 41 लोगों में अधिकतर वो हैं जो वैष्णो देवी मार्ग पर हुए भूस्खलन की चपेट में आ गए थे. वैष्णो देवी में भूस्खलन की घटना में बचावकर्मियों द्वारा मलबे से और शव निकाले जाने के बाद, हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 34 हो गई है. जबकि कम से कम 20 लोग घायल हुए हैं.

बाढ़ से भारी नुकसान, 10 हजार लोगों को बचाया गया

अधिकारियों ने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में जलाशयों के उफान पर आने और अचानक आई बाढ़ के कारण कई प्रमुख पुलों, आवासीय भवनों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों सहित सार्वजनिक बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा है. उन्होंने बताया कि निचले बाढ़ग्रस्त इलाकों से 10000 से अधिक लोगों को निकाला गया है.

28 अगस्त को स्कूल-कॉलेज बंद

शिक्षा मंत्री सकीना इटू ने घोषणा की कि जम्मू कश्मीर में शैक्षणिक संस्थान बाढ़ जैसी स्थिति को देखते हुए गुरुवार को बंद रहेंगे. इटू ने बुधवार को ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘खराब मौसम को देखते हुए जम्मू कश्मीर के स्कूल और कॉलेज कल (28.08.2025) बंद रहेंगे.’’

भारी बारिश से रेल सेवा प्रभावित

उत्तर रेलवे ने जम्मू कश्मीर में भारी बारिश से हुई तबाही के मद्देनजर बुधवार को जम्मू और कटरा स्टेशनों से आने-जाने वाली 58 ट्रेनों को रद्द कर दिया जबकि 64 ट्रेनों को विभिन्न स्टेशनों पर बीच में ही रोक दिया गया. एक दिन के निलंबन के बाद रेल यातायात बुधवार सुबह कुछ समय के लिए बहाल हुआ और जम्मू से छह ट्रेन रवाना हुईं. अधिकारियों ने बताया कि चक्की नदी क्षेत्र में बाढ़ और मिट्टी के कटाव के कारण यातायात फिर से रुक गया है.

1910 के बाद पहली बार पिछले 24 घंटे में 380 मिमी बारिश

जम्मू में पिछले 24 घंटों में 380 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो 1910 में शीतकालीन राजधानी में वेधशाला की स्थापना के बाद से 24 घंटे की अवधि में सबसे अधिक बारिश है.

झेलम नदी खतरे के निशान के पार

कश्मीर घाटी में भी रात भर भारी बारिश हुई, जहां झेलम नदी अनंतनाग जिले के संगम में 21 फुट और श्रीनगर के राम मुंशी बाग में बुधवार सुबह 18 फुट के निशान को पार कर गई. अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर में कुर्सू, राजबाग, बेमिना और सेकिदाफर के रिहायशी इलाकों में पानी घुस गया है, जबकि मुख्य अनंतनाग शहर के अधिकतर स्थानों पर भी बाढ़ का पानी रिहायशी और व्यावसायिक इलाकों में घुस गया है, जिससे बाजार जलमग्न हो गए हैं.

किश्तवाड़ में अचानक आई बाढ़ से 10 मकान और पुल बह गए

अधिकारियों ने बताया कि किश्तवाड़ जिले के सुदूर मार्गी इलाके में अचानक आई बाढ़ में 10 मकान और एक पुल बह गया, लेकिन किसी के हताहत होने की तत्काल कोई खबर नहीं है. उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटों में जम्मू क्षेत्र के अधिकतर हिस्सों में लगातार बारिश जारी रही और तवी, चिनाब, उझ, रावी और बसंतर सहित लगभग सभी नदियों में पानी का स्तर खतरे के स्तर से कई फुट ऊपर है.

ये भी पढ़ें: School Closed: बारिश से भारी तबाही, जम्मू कश्मीर और पंजाब में स्कूल बंद

ये भी पढ़ें: Jammu Kashmir Floods Video: भारी बारिश से जम्मू-कश्मीर में हाहाकार, 4 वीडियो में देखें तबाही का मंजर

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola