जम्मू-कश्मीर में तीन मुठभेड़, 6 आतंकी ढेर

Updated:
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में तीन मुठभेड़, 6 आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर में तीन जगह आतंकियों से सुरक्षाबलों की मुठभेड़ हुई. इसमें 6 आतंकी मारे गए हैं जबकि सेना के दो जवान शहीद हो गए.

विज्ञापन

दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में 2 अलग-अलग जगहों पर सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीछ मुठभेड़ जारी है. जानकारी के अनुसार, रविवार को दो आंतकी मारे गए हैं. इससे पहले शनिवार को 4 आतंकियों को मार गिराया गया था. अबतक सुरक्षाबलों ने कुछ छह आतंकियों को ढेर कर दिया है. इन दोनों ऑपरेशन के दौरान दो जवान शहीद भी हुए है.

मुठभेड़ को लेकर एक अधिकारियों ने बताया कि कुलगाम के फ्रिसल चिन्नीगाम इलाके में घेराबंदी और तलाश अभियान शुरू किए जाने के दौरान आतंकवादियों ने फायरिंग कर दी. इसके बाद मुठभेड़ शुरू हुई. मुठभेड़ स्थल की ड्रोन फुटेज में चार शव पड़े हुए नजर आए, लेकिन गोलीबारी अब भी जारी रहने के कारण शव अभी बरामद नहीं किये जा सके. मुठभेड़ स्थल श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग के नजदीक नहीं बल्कि जिले के अंदरूनी इलाकों में है. सुरक्षा बलों ने संबंधित इलाकों की कड़ी घेराबंदी की है.

Read Also : Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने 4 आतंकवादियों को मार गिराया, एक जवान शहीद, ऑपरेशन जारी

राजौरी में सेना का जवान घायल

इस बीच खबर है कि जम्मू कश्मीर में राजौरी जिले के एक गांव में सुरक्षा चौकी पर आतंकवादियों की गोलीबारी में सेना का एक जवान घायल हो गया. आतंकवादियों ने तड़के करीब चार बजे मंजाकोट क्षेत्र के गलुथी गांव में सेना की चौकी पर गोलीबारी की. इसके बाद जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की. आतंकवादियों और जवानों के बीच करीब आधे घंटे तक गोलीबारी हुई. इसमें सेना का एक जवान घायल हो गया. वहीं, आतंकवादी निकट के जंगल में भागने में सफल रहे. आतंकवादियों की तलाश के लिए अभियान जारी है.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola