Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने 4 आतंकवादियों को मार गिराया, एक जवान शहीद, ऑपरेशन जारी

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 06 Jul 2024 10:06 PM

विज्ञापन

Jammu and Kashmir

Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में दो जगहों पर सेना के जवान और आंतकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है.

विज्ञापन

Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सेना के जवान और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है. जिसमें सुरक्षा बलों ने चार आतंकवादियों को मार गिराया है. जबकि आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में एक सैनिक शहीद हो गए. आतंकवादियों के छीपे होने की सूचना के बाद सेना के जवानों ने सर्च ऑपरेशन चलाया, जिसके बाद गोलीबारी शुरू हुई. खबर लिखे जाने तक गोलीबारी जारी थी.

सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर की गोलीबारी

अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर जिले के मोडरगाम गांव में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद घेराबंदी और तलाश अभियान प्रारंभ किया था, इस दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षाकर्मियों पर गोलियां चलाईं. उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में भारतीय सेना का एक सैनिक घायल हो गया और बाद में मौत हो गई.

कुलगाम जिले के फ्रिसल चिन्नीगाम इलाके में मुठभेड़

कश्मीर जोन पुलिस ने बताया, कुलगाम जिले के फ्रिसल चिन्नीगाम इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ जारी है. पुलिस और सुरक्षा बल की संयुक्त टीम ऑपरेशन में लगी है.

जम्मू-कश्मीर में पिछले महीने आतंकवादियों ने किया चार जगहों पर हमला

जम्मू-कश्मीर में पिछले महीने चार जगहों पर हमला किया था. रियासी जिले में 9 जून को तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस शिव खोड़ी मंदिर से कटरा स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर जा रही थी. इसी दौरान पोनी इलाके के तेरयाथ गांव के पास आतंकियों ने हमला कर दिया और 53 सीट वाली बस गोलीबारी के बाद गहरी खाई में गिर गई. बस में उत्तर प्रदेश, राजस्थान और दिल्ली के तीर्थयात्री सवार थे. इस घटना में तीन महिलाओं सहित 9 लोगों की मौत हुई थी और 41 लोग घायल हुए थे.

Also Read: Hathras Stampede: हाथरस भगदड़ मामले के मुख्य आरोपी मधुकर को कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola