Bus Accident: जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भीषण सड़क हादसा, 2 की मौत 20 घायल

Updated:
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भीषण सड़क हादसा, 2 की मौत 20 घायल

Jammu-Kashmir Bus Accident: जम्मू-कश्मीर के पुंछ से एक सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है. यात्रियों से भरी एक बस मेंढर इलाके की ओर जा रही थी तभी उसका संतुलन बिगड़ गया और बस खाई में जाकर गिर गई. इससे 2 लोगों की मौत हो गई और 20 घायल हैं.

विज्ञापन

Jammu-Kashmir Bus Accident: जम्मू-कश्मीर के पुंछ से एक दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां यात्रियों से भरी एक निजी बस खाई में गिर गई, जिससे दो लोगों की मौत हो गई और 20 लोग घायल हुए हैं. यह घटना मंगलवार को सुबह के समय हुई जब बस घनी गांव से मेंढर इलाके की ओर जा रही थी. घटना की सूचना मिलते ही बचाव कर्मी घटना स्थल पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया.

कैसे हुई यह घटना?

घटना की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मेंढर जा रही बस नंबर JKO2x-1671 का संतुलन अचानक बिगड़ गया और वह फिसलकर खाई में गिर गई. इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, बचाव कर्मी, और सेना की टीम मेंढर पहुंची. इस बचाव मिशन के कुल 22 लोगों को खाई से निकाला गया, जिनमें से 2 की मौके पर ही मौत हो चुकी थी और 20 लोग बुरी तरह घायल थे, जिन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया.

सेना का वाहन गिरा खाई में , 3 जवानो की मौत

इससे पहले रविवार को रामबन जिले के बैटरी चश्मा इलाके में सेना की एक गाड़ी दुर्घटना का शिकार हुई थी. यह एक्सीडेंट इतना भयानक था कि सेना की गाड़ी सीधा 600 मीटर गहरी खाई में जाकर गिरी थी. जानकारी के मुताबिक इस दुर्घटना में 3 सेना के जवानों की मौत हो गई थी. यह घटना रविवार की सुबह के करीब 11 बजे की है. घटना की सूचना मिलने पर सेना, एसडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया. इस घटना में मारे गए जवानों की पहचान सुजीत कुमार, अमित कुमार और मन बहादुर के रूप में की गई है.

यह भी पढ़े: Caste Census : जाति जनगणना को लेकर क्या है कांग्रेस की तीन मांग?

यह भी पढ़े:Weather Forecast: कहीं बारिश, कहीं तेज हवा ने बढ़ाई परेशानी, मौसम ने ली करवट, 5 दिनों तक अलर्ट, Video

विज्ञापन
नेहा कुमारी

लेखक के बारे में

By नेहा कुमारी

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola