ePaper

भाजपा नेता के घर पर हमला करने वाले तीनों आतंकी ढेर

Updated at : 02 Apr 2021 12:29 PM (IST)
विज्ञापन
भाजपा नेता के घर पर हमला करने वाले तीनों  आतंकी ढेर

मारे गये आतंकियों ने भाजपा नेता अनवर अहमद के घर पर हमला किया था. इस हमले में वहां तैनात जवान की मौत हो गयी थी. हमले के वक्त आतंकियों ने बुर्का पहना था.

विज्ञापन

कश्मीर में पुलवामा जिले में तीनों आतंकी मार गिराये गये . पुलावामा के काकापोरा इलाके में एनकाउंटर चल रहा था जिसमें सुरक्षा बलों ने एक- एक कर तीनों आतंकी को मौत के घाट उतार दिया. पूरे इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा है. शुक्रवार की सुबह ही सुरक्षाबलों ने तीन आंतकियों को एक घर में घेर रखा है.

जम्मू कश्मीर के आईजीपी विजय कुमार ने बताया कि जो आतंकी भाजपा नेता के घर पर हमले में शामिल थे उन तीनों को एनकाउंटर में मार गिराया गया है.

ऐसी संभावना जतायी जा रही है कि मारे गये वही आतंकी थे जिन्होंने भाजपा नेता अनवर अहमद के घर पर हमला किया था. इस हमले में वहां तैनात जवान की मौत हो गयी थी. हमले के वक्त आतंकियों ने बुर्का पहना था.

Also Read:
बगैर कार्ड के यूपीआई ऐप के जरिये एटीएम से निकाल सकेंगे पैसा, जानें क्या होगी पूरी प्रक्रिया

उन्हें गेट पर जब रोका गया तो उन्होंने महिला की आवाज में भाजपा नेता से मिलने की इच्छा जतायी. जैसे ही सुरक्षा कर्मियों ने दवाजा खोला तो आतंकियों ने रायफल निकाल कर हमला कर दिया.

Also Read: Kanpur News : पुलिस ने नहीं सुनी पिता की गुहार, घर वापस लौटा, तो बेटी को फंदे से लटकता पाया

इसी हमले में पुलिसकर्मी रमीज राजा जो सुरक्षा में लगे थे शहीद हो गये. जवानों ने जब आतंकियों को जवाब दिया तो आतंकी भाग निकले. जानकारी मिली की यह आतंकी लश्कर के थे और श्रीनगर में ही रहते थे. जब इस हमले की जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया तो इनकी पहचान की गयी. पुलिस ने इसके बाद तीन आंतकियों को घेर लिया और तीनों आतंकियों को मार गिराया

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola