ePaper

बगैर कार्ड के यूपीआई ऐप के जरिये एटीएम से निकाल सकेंगे पैसा, जानें क्या होगी पूरी प्रक्रिया

Updated at : 02 Apr 2021 8:41 AM (IST)
विज्ञापन
बगैर कार्ड के यूपीआई ऐप के जरिये एटीएम से निकाल सकेंगे पैसा, जानें क्या होगी पूरी प्रक्रिया

इस सुविधा का लाभ धीरे- धीरे सभी एटीएम पर मिलेगा फिलहाल सिटी यूनियन बैंक (Citi Union Bank) ने एनसीआर कॉरपोरेशन (NCR Corporation) से हाथ मिलाया है. अबतक 1500 से ज्यादा एटीएम अपग्रेड किया जा चुका है. कई जगहों पर एटीएम अपग्रेड करने का काम किया जा रहा है.

विज्ञापन

अगर आप एटीएम से पैसा निकालना चाहते हैं तो अब बगैर कार्ड के भी निकाल सकेंगे. बस आपको अपने मोबाइल पर यूपीआई ऐप खोलकर क्यूआर कोड स्कैन करना है. एटीएम बनाने वाली कंपनी एनसीआर कॉरपोरेशन ने UPI प्लेटफॉर्म पर आधारित पहला ICCW सॉल्यूशन लॉन्च किया किया है.

इस सुविधा का लाभ धीरे- धीरे सभी एटीएम पर मिलेगा फिलहाल सिटी यूनियन बैंक (Citi Union Bank) ने एनसीआर कॉरपोरेशन (NCR Corporation) से हाथ मिलाया है. अबतक 1500 से ज्यादा एटीएम अपग्रेड किया जा चुका है. कई जगहों पर एटीएम अपग्रेड करने का काम किया जा रहा है.

Also Read: LIVE : टूट रहे हैं कोरोना संक्रमण के सारे रिकार्ड, महाराष्ट्र में 24 घंटे में 43 हजार से ज्यादा मामले, दिल्ली में भी हालात चिंताजनक

अब समझिये किस तरह निकाल सकेंगे पैसे

नये अपग्रेडेट एटीएम से पैसे निकालने के लिए आपके मोबाइल पर कोई भी यूपीआई ऐप होना जरूरी है. एटीएम स्क्रीन पर दिख रहे क्यूआर कोड को आपको स्कैन करना होगा. आप कितने पैसे निकालना चाहते हैं उसे फोन पर लिखना होगा. इसके बाद बस आपको प्रोसिड बटन दबाकर आपके 4 या छह अंकों वाला पिन डालना है. इसे इंटर करते ही आपको एटीएम से कैश मिल जायेगा फिलहाल सिर्फ पाचं हजार रुपये तक ही पैसे निकाल सकते हैं.

अब समझिये यह कैसे काम करता है
Also Read: Kanpur News : पुलिस ने नहीं सुनी पिता की गुहार, घर वापस लौटा, तो बेटी को फंदे से लटकता पाया

यूपीआई पेमेंट ऐप के आने से आपको सहुलियत हुई है. आप किसी भी दुकान से बस सामान लेकर क्यूआर कोड स्कैन करते हैं और पैसा दे देते हैं. इस तकनीक का इस्तेमाल अब एटीएण में भी किया जा रहा है. यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (Unified Payments Interface) एक रियल टाइम पेमेंट सिस्टम है. इसकी मदद से आप एक अकाउंट से दूसरे अकाउंट में तुरंत पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं. बस आपका अकाउंट नंबर यूपीआई से लिंक होना चाहिए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola