Jammu and Kashmir Encounter : जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में दो आतंकवादी को मार गिराया

Author Agency
Updated:
विज्ञापन
Jammu and Kashmir Encounter : जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में दो आतंकवादी को मार गिराया

Jammu and Kashmir Encounter : श्रीनगर के एक रिहायशी इलाके में शुक्रवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए. मुठभेड़ के संबंध में पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के बाद शुक्रवार तड़के यहां सफाकदल-सौरा मार्ग के पास दानमार इलाके की घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया.

उन्होंने बताया कि आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की जिसके बाद तलाश अभियान मुठभेड़ में बदल गया. सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की. अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए.

Also Read: School Reopen Updates : आज से यहां खुले स्कूल, जानें झारखंड-दिल्ली-एमपी में कब से स्कूल जा सकेंगे बच्चे

उन्होंने बताया कि मारे गए आतंकवादियों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं और वे किसी संगठन से जुड़े थे इसका पता लगाया जा रहा है.

Posted By : Amitabh Kumar

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola