जम्मू-कश्मीर: माता वैष्णो देवी जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, एक महिला की मौत, 24 घायल

Updated:
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि 24 घायलों में से 11 को बाद में विशेष उपचार के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल जम्मू भेजा गया. कटरा के उप-विभागीय मजिस्ट्रेट अंग्रेज सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार से वाहन चलाना बताया गया है.

विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में तीर्थयात्रियों को लेकर माता वैष्णो देवी मंदिर से लौट रही बस रविवार को पलट गयी. हादसे में एक महिला की मौत हो गई और 24 अन्य घायल हुए. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. हादसा कटरा के बाहरी इलाके में मुर्री के पास दोपहर करीब एक बजे हुआ.

विज्ञापन

बस में सवार थे 30 यात्री

अधिकारियों ने बताया कि वाहन में 30 यात्री सवार थे, जिनमें महिलाएं और बच्चें भी शामिल थे. सभी मंदिर में दर्शन के बाद लौट रहे थे. अधिकारियों ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद स्थानीय स्वयंसेवकों और पुलिस की टीम सहित बचावकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटरा पहुंचाया, जहां जयपुर की नीतिका को मृत घोषित कर दिया गया.

घायलों को इलाज के अस्पताल भेजा गया

अधिकारियों ने बताया कि 24 घायलों में से 11 को बाद में विशेष उपचार के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल जम्मू भेजा गया. कटरा के उप-विभागीय मजिस्ट्रेट अंग्रेज सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार से वाहन चलाना बताया गया है. एडीजीपी जम्मू, मुकेश सिंह ने बताया, चालक के अनुसार तेज मोड़ के कारण वाहन से नियंत्रण खो देने के बाद दुर्घटना हुई.


Also Read: जम्मू-कश्मीर: G20 समिट से पहले NIA ने ‘जैश-ए-मोहम्मद’ के एक आतंकी को किया गिरफ्तार

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola