ISRO PROBA-3 Satellite: इसरो को अंतिम समय में टालना पड़ा PROBA-3 की लॉन्चिंग, अब इस दिन भरेगी उड़ान

Published by : Pritish Sahay Updated At : 05 Dec 2024 12:18 AM

विज्ञापन

ISRO PROBA-3 Satellite

ISRO PROBA-3 Satellite: इसरो ने Proba-3 मिशन को कल तक के लिए टाल दिया है. उड़ान भरने से कुछ ही समय पहले यान में कुछ गड़बड़ी आने के कारण उड़ान को टालना पड़ा. अब यह लॉन्चिंग कल यानी गुरुवार (पांच दिसंबर) को शाम 4 बजकर 12 मिनट पर होगी. जानिए इसरो के मिशन की खास बातें.

विज्ञापन

ISRO PROBA-3 Satellite: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने PROBA-3 सैटेलाइट की लॉन्चिंग, निर्धारित समय से थोड़ी देर पहले टाल दी. इसरो ने कहा कि  प्रोबा-3 यान में अचानक आयी कुछ गड़बड़ होने के कारण प्रक्षेपण को टालना पड़ा. अब PROBA-3 कल यानी गुरुवार (5 दिसंबर) को उड़ान भरेगी. इसरो ने सोशल मीडिया एक्स पर अपने एक पोस्ट में कहा है कि PROBA-3 अंतरिक्ष यान में पायी गई गड़बड़ी के कारण PSLV-C59/PROBA-3 प्रक्षेपण को कल तक के लिए टाल दिया गया है. अब यह गुरुवार शाम 4 बजकर 12 मिनट पर उड़ान भरेगी.

बता दें, प्रोबा-3 दुनिया का पहला प्रेसिशन फॉर्मेशन फ्लाइंग सैटेलाइट है. इसका मतलब है कि इसमें एक नहीं दो सैटेलाइट लॉन्च होंगे. पहला Occulter है, जिसका वजन 200 किलोग्राम है. वहीं दूसरा स्पेसक्रॉफ्ट Coronagraph है. इसका वजन 340 किलोग्राम है. इस सेटेलाइट का फेस सूरज की तरफ होगा. लॉन्चिंग के बाद दोनों सैटेलाइट अलग हो जाएंगे. हालांकि बाद में इन्हें एक साथ पोजिशन किया जाएगा. इसका काम सोलर कोरोनाग्राफ बनाना है. यह सूर्य के कोरोना की स्टडी करेंगे. दोनों उपग्रह सूर्य के धुंधले कोरोना का अध्ययन करने के लिए करीब 150 मीटर लंबा सौर कोरोनाग्राफ बनाएंगे.

इस मिशन की खास बातें

पहली बार अंतरिक्ष में प्रेसिजन फॉर्मेशन फ्लाइंग सैटेलाइट की टेस्टिंग की जा रही है.  इसमें एक साथ दो सैटेलाइट उड़ान भरेंगे. जो लगातार एक ही फिक्स कॉन्फिगरेशन को मेंटेन करेंगे. यह यूरोप के कई देशों का एक पार्टनरशिप प्रोजेक्ट है. इमें पार्टनरशिप में स्पेन, पोलैंड, बेल्जियम, इटली और स्विट्जरलैंड जैसे देश शामिल हैं. इस मिशन की कुल लागत करीब 200 मिलियन यूरो है. यह मिशन 2 सालों तक चलेगा.

Also Read: Rahul Gandhi Sambhal Visit: ‘संभल जाने की जिद सहानुभूति नहीं, राहुल गांधी की बेबसी का प्रतीक’ बीजेपी ने बोला तीखा हमला

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola