Rahul Gandhi Sambhal Visit: 'संभल जाने की जिद सहानुभूति नहीं, राहुल गांधी की बेबसी का प्रतीक' बीजेपी ने बोला तीखा हमला
Published by : Pritish Sahay Updated At : 04 Dec 2024 5:20 PM
Rahul Gandhi Sambhal Visit
Rahul Gandhi Sambhal Visit: बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर बड़ी हमला बोला है. राहुल गांधी की संभल यात्रा पर त्रिवेदी ने कहा कि उनका संभल जाना महज दिखावा है. उनकी यात्रा कांग्रेस और सपा के बीच अपने मूल वोट बैंक को वापस पाने की प्रतिस्पर्धा से प्रेरित था.
Rahul Gandhi Sambhal Visit: राहुल गांधी के संभल दौरे को लेकर बीजेपी ने जोरदार हमला किया है. पार्टी नेता और राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि उनका संभल जाना महज दिखावा है. त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस अपनी विवशताओं के कारण ऐसा करने पर मजबूर है. सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि ‘राहुल गांधी की यूपी के संवेदनशील इलाकों में जाने की कोशिश उनकी बेबसी का प्रतीक है. ऐसा न कर पाने की हताशा में किया गया है INDI गुट उनके साथ है. यह प्रयास कांग्रेस और सपा के बीच अपने मूल वोट बैंक को वापस पाने की प्रतिस्पर्धा से प्रेरित था, इसलिए नहीं कि कांग्रेस इस मुद्दे पर सहानुभूति रखती है.’
फोटो सेशन के लिए राहुल गांधी जाना चाहते हैं संभल- विज
इधर, कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के संभल दौरे पर हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने भी कटाक्ष किया है. अनिल विज ने कहा है कि राहुल गांधी केवल फोटो सेशन के लिए गए हैं. इसके अलावा वो वहां किस लिए जाना चाहते हैं? देश में आग भड़काने के लिए? अनिल विज ने कहा कि वह देश के नेता हैं. विपक्ष को जिम्मेदारी से बात करनी चाहिए.
गाजियाबाद बॉर्डर से ही वापस लौटे राहुल गांधी
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बुधवार को संभल के लिए निकले थे. उनके साथ कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा भी थीं. हालांकि राहुल गांधी को संभल नहीं जाने दिया गया. उन्हें गाजियाबाद में ही रोक दिया गया. राहुल गांधी से वापस जाने का आग्रह किया गया. बता दें, राहुल गांधी के साथ कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल, केएल शर्मा भी थे. राहुल गांधी संभल हिंसा के पीड़ितों से मुलाकात करने जाना चाहते थे.
डीएम संभल ने अधिकारियों को लिखा था पत्र
इससे पहले मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के संभल दौरे को लेकर डीएम संभल अधिकारियों को पत्र लिखा था. अपने पत्र में उन्होंने बुलंदशहर, अमरोहा, गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर के अधिकारियों से आग्रह किया था कि वे राहुल गांधी को अपने जिलों की सीमा पर ही रोकें. डीएम संभल ने कहा है कि भारतीय न्याय संहिता की धारा 163 के चलते संभल में फिलहाल बाहर से किसी भी व्यक्ति को प्रवेश नहीं दिया जाएगा.
Also Read: Maharashtra New CM: कल सीएम पद की शपथ लेंगे देवेंद्र फडणवीस, महायुति ने सरकार बनाने का ठोका दावा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










