Indira Gandhi Assassination : सुबह करीब 9 बजे इंदिरा गांधी को मारी गई गोली, दोपहर 2 बजकर 23 मिनट पर निधन की घोषणा, क्या हुआ इस बीच

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 31 Oct 2025 5:41 AM

विज्ञापन

इंदिरा गांधी (Photo: X)

Indira Gandhi Assassination : 31 अक्टूबर 1984 को भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की उनके दो सुरक्षाकर्मियों ने हत्या कर दी थी. यह घटना ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ के आदेश देने के कुछ महीनों बाद हुई थी. गोली लगने के बाद इंदिरा को एम्स ले जाया गया. जानें उसके बाद क्या हुआ.

विज्ञापन

Indira Gandhi Assassination : 31 अक्टूबर 1984 की सुबह 7:30 बजे, दिल्ली के 1 सफदरजंग रोड पर प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी अपने व्यस्त दिन की तैयारी कर चुकी थीं. उनका पहला अपॉइंटमेंट फिल्म निर्माता पीटर उस्तीनोव से था, जो उन पर डॉक्युमेंट्री तैयार करने में जुटे हुए थे. इंदिरा गांधी एक दिन पहले ही ओडिशा में चुनाव प्रचार कर लौटी थीं, जहां पीटर उनके साथ नजर आए थे. दोपहर में उन्हें ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री जेम्स कैलेघन से मुलाकात करनी थी. शाम को ब्रिटेन की राजकुमारी ऐन को उन्होंने डिनर पर बुलाया था. यह दिन उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण और व्यस्त रहने वाला था. लेकिन कुदरत को कुछ और ही मंजूद था.

इंटरव्यू देने के लिए अपने घर से बाहर आईं  इंदिरा गांधी

सुबह 9 बजकर 10 मिनट पर इंदिरा गांधी पीटर उस्तीनोव को इंटरव्यू देने के लिए अपने घर से बाहर आईं. गेट पर सब-इंस्पेक्टर बेअंत सिंह और कॉन्स्टेबल सतवंत सिंह तैनात थे. इंदिरा ने उन्हें नमस्ते कहा ही था कि बेअंत ने अपनी रिवॉल्वर से तीन गोलियां चला दीं. इसके बाद सतवंत ने स्टेनगन से गोलियां दागनी शुरू की और कुछ ही सेकंड में 25 गोलियां चला दीं. इंदिरा गांधी को तुरंत कार से अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) अस्पताल ले जाया गया. उनका शरीर खून से लथपथ था. उस समय AIIMS की निदेशक डॉ. स्नेह भार्गव (जो संस्थान की पहली और एकमात्र महिला प्रमुख थीं) ने उस दिन हुई सारी घटनाओं के बारे में बीबीसी से बात की.

इंदिरा गांधी खून से लथपथ थीं जब उन्हें एम्स लाया गया

स्नेह भार्गव ने बातचीत में बताया कि इंदिरा गांधी खून से लथपथ थीं. उन्हें ट्रॉली में लाया गया जिसपर सीट भी नहीं थी. उन्होंने बताया कि मैं छात्रों के बीच थी. इस बीच किसी ने मुझे बताया कि प्रधानमंत्री को लाया गया है जो जख्मी हैं. उनके साथ उनके प्राइवेट सेक्रेट्ररी आरके धवन थे. मैं वहां पहुंची और पूछा पीएम कहां हैं. वहां मौजूद लोगों ने अंगुली से इशारा किया. मैंने देखा कि इंदिरा गांधी को ट्रॉली पर लिटाया गया था. वह खून से लथपथ थीं.इसके बाद दो सीनियर सर्जन आए. एक ने कहा कि इनका पल्स नहीं चल रहा लेकिन हम कोशिश करते हैं. भार्गव ने बताया कि धवन ने मुझे जानकारी दी कि दो सिखों के द्वारा इन्हें गोली मारी गई है.

राजीव गांधी नहीं थे दिल्ली में

राजीव गांधी चुनाव प्रचार करने के लिए असम गए थे. एम्स के डॉक्टरों ने इंदिरा गांधी का खून बहना रोकने की पूरी कोशिश की. उन्हें लगातार खून और बाहरी सपोर्ट दिया गया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ. इस बीच राजीव भी दिल्ली पहुंच गए. दोपहर 2 बजकर 23 मिनट पर डॉक्टरों ने इंदिरा गांधी को मृत घोषित कर दिया. उनके शरीर पर 30 गोली के निशान थे. शरीर से 31 गोलियां निकाली गईं.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola