अफगानिस्तान में दुर्घटनाग्रस्त यात्री विमान भारतीय नहीं, डीजीसीए ने कही ये बात

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 21 Jan 2024 1:05 PM

विज्ञापन

उत्तरी अफगानिस्तान के बदख्शां प्रांत में एक यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. भारतीय अधिकारी ने पुष्टि की है कि यह भारतीय विमान नहीं है. जानें ताजा जानकारी यहां

विज्ञापन

रविवार को अफगानिस्तान के बदख्शां में भारतीय यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर आई. हालांकि बाद में डीजीसीए ने बताया कि यह विमान भारतीय नहीं था. डीजीसीए के बयान के पहले मीडिया में खबर आई कि एक भारतीय विमान बीती रात बदख्शां में ज़ेबक जिले के पहाड़ी इलाके से टकरा गया.

डीजीसीए की ओर से क्या कहा गया

इस खबर के सामने आने के बाद डीजीसीए की ओर से एक बयान जारी किया गया. इसमें एक अधिकारी ने पुष्टि की है कि यह भारतीय विमान नहीं है. नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, जो विमान बदख्शां प्रांत के कुरान-मुंजन और ज़िबक जिलों के साथ तोपखाना के पहाड़ों में दुर्घटनाग्रस्त हुआ, वह मोरक्कन पंजीकृत डीएफ 10 विमान था.

विमान मॉस्को जा रहा था

खबरों की मानें तो विमान मॉस्को जा रहा था. अफगान मीडिया ने इस बात की जानकारी दी है. अफगानिस्तान के स्थानीय टेलीविजन चैनल टोलोन्यूज ने प्रांतीय सूचना एवं संस्कृति विभाग के एक अधिकारी के हवाले से बताया कि उत्तरी अफगानिस्तान के बदख्शां प्रांत में एक यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है.

Also Read: झारखंड : कोहरे के कारण डेढ़ दर्जन विमान रद्द, हैदराबाद-रांची डायवर्ट


Also Read: VIDEO: हवा में ही जलने लगा विमान, पायलट को करनी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग, जानें कैसे हुआ हादसा

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने क्या कहा

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने कहा कि अफगानिस्तान में जो दुर्भाग्यपूर्ण विमान दुर्घटना हुई है, वह न तो Indian Scheduled Aircraft है और न ही Non-Scheduled (NSOP)/Charter विमान है. यह मोरक्को में पंजीकृत छोटा विमान है.

विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर के बाद बढ़ गई थी चिंता

अफगानिस्तान में दुर्घटनाग्रस्त यात्री विमान रूस की राजधानी मॉस्को जा रहा था. इस विमान के भारतीय होने की खबर के बाद नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) हरकत में आ गया. इसके बाद उसकी ओर से बयान जारी किया गया जिसमें कहा गया कि अफगानिस्तान में दुर्घटनाग्रस्त विमान भारतीय नहीं है. विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर के बाद देश के लोग चिंतित हो गये थे.

रूसी विमानन अधिकारियों ने क्या कहा

रूसी विमानन अधिकारियों की ओर से बयान जारी करके कहा गया है कि एक रूसी-रजिस्टर्ड विमान, जिसमें छह लोगों के सवार होने की आशंका है, शनिवार शाम को अफगानिस्तान के ऊपर रडार स्क्रीन से गायब हो गया. विमान फ्रांस निर्मित डसॉल्ट फाल्कन 10 जेट था. रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, विमान एक चार्टर उड़ान थी जो भारत से उज्बेकिस्तान होते हुए मॉस्को जा रही थी.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola