भारत की पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी, अवैध कब्जे वाले क्षेत्र को जल्द करें खाली
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 18 Mar 2025 8:58 PM
Randhir Jaiswal
Indo-Pak Relations: भारत ने पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी है. कहा- अवैध या जबरन कब्जे वाले भारतीय क्षेत्र को जल्द खाली करें.
Indo-Pak Relations: जम्मू-कश्मीर को लेकर दिए बयान को लेकर भारत ने पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मंगलवार को कहा- “पाकिस्तान ने एक बार फिर से जम्मू-कश्मीर को लेकर टिप्पणी की है. दुनिया जानती है कि असली मुद्दा पाकिस्तान की ओर से सीमा पर आतंकवाद को सक्रिय रूप से बढ़ावा देना और प्रायोजित करना है. यह वास्तव में शांति और सुरक्षा के लिए सबसे बड़ी बाधा है. झूठ फैलाने के बजाय पाकिस्तान को अपने अवैध और जबरन कब्जे वाले भारतीय क्षेत्र को खाली कर देना चाहिए.”
पीएम मोदी के पॉडकास्ट पर पाकिस्तान को लगी थी मिर्ची
प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार 16 मार्च को अमेरिकी पॉडकास्टर लेक्स फ्रीडमैन के साथ बातचीत में पाकिस्तान की पोल खोल दी थी. जिसमें पीएम मोदी ने कहा था- “भारत की तरफ से शांति के हर प्रयास का जवाब पाकिस्तान ने शत्रुता और विश्वासघात से दिया. पाकिस्तान के लोग भी शांति चाहते हैं क्योंकि वे भी संघर्ष, अशांति और निरंतर आतंकी माहौल में रहने से थक चुके होंगे.” पीएम मोदी के इसी बयान से पाकिस्तान को मिर्ची लगी थी और भारत पर जहर उगला था.
पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी : Donald Trump: दो सौ साल पुराने एलियन एनिमीज एक्ट 1798 से चर्चा में डोनाल्ड ट्रंप
पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर पर क्या दिया बयान?
पाकिस्तान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टिप्पणी को ‘भ्रामक और एकतरफा’ बताकर खारिज कर दिया. पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर पर फिर से जहर उगलते हुए कहा- “जानबूझकर जम्मू- कश्मीर के विवाद को नजरअंदाज किया गया है, जो पिछले सात दशकों से अनसुलझा है, जबकि भारत ने संयुक्त राष्ट्र, पाकिस्तान और कश्मीर के लोगों को यह आश्वासन दिया था कि इस विवाद को हल किया जाएगा, लेकिन अब तक इसे हल नहीं किया गया है.” पाकिस्तान ने आरोप लगाया है कि भारत पाकिस्तानी धरती पर समस्या पैदा करने में शामिल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










