Ballistic Missile: भारत जल्द करेगा एंटी शिप बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण, मारक क्षमता 1000KM

Updated:
विज्ञापन
anti-ship ballistic missile

anti-ship ballistic missile

Ballistic Missile: भारत बहुत जल्द एंटी शिव बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण करेगा. जिससे 1000 किलोमीटर दूर से भी दुश्मनों पर निशाना साधा जा सकता है.

विज्ञापन

Ballistic Missile: भारत 1000 किलोमीटर से अधिक मारक क्षमता वाली एंटी-शिप बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण करने के लिए तैयार है. बैलिस्टिक मिसाइल 1000 किलोमीटर से अधिक दूरी पर चलने वाले युद्धपोतों या विमान वाहक को मार गिराने में सक्षम होगी. रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन द्वारा अगले कुछ दिनों में बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किए जाने की उम्मीद है. एंटी-शिप बैलिस्टिक मिसाइल को युद्धपोतों और तट-आधारित लोकेशन से लॉन्च किया जा सकेगा.

Ballistic Missile: नौसेना को मिलेगी मजबूती

एंटी-शिप बैलिस्टिक मिसाइल से भारतीय नौसेना को मजबूती मिलगी. मिसाइल लंबी दूरी से दुश्मन के जहाजों को मार गिराने की क्षमता प्रदान करेगी. भारतीय सेना अपने भंडार में बैलिस्टिक मिसाइलों की संख्या बढ़ा रही है. भारतीय सेना और भारतीय वायु सेना दोनों द्वारा प्रलय बैलिस्टिक मिसाइलों का ऑर्डर दिया जा रहा है. तीनों सेवाओं में छोटी और मध्यम दूरी की मिसाइलों को शामिल करने के साथ संख्या धीरे-धीरे बढ़ाई जा रही है.

Also Read: India Fuel Export: रूसी कच्चे तेल से भारत बना ईंधन का सबसे बड़ा निर्यातक, जानिए कैसे? 

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola