पाकिस्तान के टारगेट पर थे भारत के 36 ठिकाने, 8 मई को सेना ने 300-400 ड्रोन हमलों को किया नाकाम

Published by : Pritish Sahay Updated At : 10 May 2025 10:02 AM

विज्ञापन

India Pakistan War

India Pakistan War: आतंकवाद के खिलाफ भारत के ऑपरेशन सिंदूर पर विदेश मंत्रालय ने प्रेस ब्रीफिंग किया. पीसी में जानकारी देते हुए कर्नल सोफिया कुरैशी ने बताया कि तंगधार, उरी में भारी गोलीबारी की गई. पाकिस्तान के निशाने पर कई सैनिक ठिकाने थे. हालांकि भारतीय सेना ने पाकिस्तान के हमले के नाकाम कर दिया.

विज्ञापन

India Pakistan War: आतंकवाद के खिलाफ भारत के ऑपरेशन सिंदूर पर विदेश मंत्रालय ने प्रेस ब्रीफिंग कर ताजा हालात की जानकारी दी. कर्नल सोफिया कुरैशी ने बताया कि पाकिस्तान की ओर से गुरुवार को तंगधार, उरी समेत कई और जगहों पर ड्रोन और मिसाइल से हमला किया गया था. कर्नल सोफिया कुरैशी ने बताया की पाकिस्तान ने 8 मई को 36 जगहों पर हमले की कोशिश की. पाकिस्तान की ओर से 300 से 400 ड्रोन दागे गए थे. भारतीय सेना और एयर डिफेंस सिस्टम ने सभी हमलों को नाकाम कर दिया. कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा कि शुरुआती जांच से पता चला है हमले में इस्तेमाल ड्रोन तुर्की के अस्सिगार्ड सोंगर ड्रोन थे.

सेना ने दी ताजा हालात की जानकारी

विदेश मंत्रालय की ओर से प्रेस ब्रीफिंग में विदेश सचिव विक्रम मिसरी, कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर भी जानकारी दी. कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा कि पाकिस्तान की ओर से  एलओसी पर भारी गोलीबारी की जा रही है. सीमा पार से घुसपैठ की भी कोशिश हुई है. तंगधार, उरी और उधरपुर में भारी गोलीबारी की गई है. 

अपना हवाई क्षेत्र पाकिस्तान ने नहीं किया बंद

विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने कहा कि पाकिस्तान ने 7 मई को शाम साढ़े 8 बजे एक असफल ड्रोन और मिसाइल हमला करने के बावजूद अपना नागरिक हवाई क्षेत्र बंद नहीं किया. व्योमिका सिंह ने कहा कि पाकिस्तान नागरिक विमान को ढाल के रूप में इस्तेमाल कर रहा है. क्योंकि वह यह अच्छी तरह से जानता है कि भारत पर उसके हमले से भारत को तीव्र हवाई रक्षा प्रतिक्रिया मिलेगी. यह भारत और पाकिस्तान के बीच अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पास उड़ान भरने वाले अंतरराष्ट्रीय विमानों सहित अनजान नागरिक विमानों के लिए सुरक्षित नहीं है. उन्होंने कहा कि हमने जो स्क्रीनशॉट दिखाया है, उसमें पंजाब सेक्टर में हाई एयर डिफेंस अलर्ट के दौरान एप्लीकेशन फ्लाइट रडार 24 का डेटा दिखाया गया है.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola