ePaper

India-Pak Conflict: दिन भर चलता रहा बैठकों का दौर, भारत और पाकिस्तान सीजफायर के लिए हुए तैयार

Updated at : 10 May 2025 6:40 PM (IST)
विज्ञापन
India-Pak Conflict: दिन भर चलता रहा बैठकों का दौर, भारत और पाकिस्तान सीजफायर के लिए हुए तैयार

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात बनते दिख रहे थे. पाकिस्तानी सेना की ओर से भारतीय सैन्य ठिकानों पर निशाना बनाने की कोशिश के बाद भारत ने पाकिस्तान के कई सैन्य ठिकानों पर हमला कर भारी नुकसान पहुंचाया. भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को कम करने के लिए अमेरिकी विदेश मंत्री सीजफायर पर सहमति के लिए दोनों देशों को तैयार किया.

विज्ञापन

India-Pak Conflict: पाकिस्तान के साथ तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को एक उच्च-स्तरीय बैठक की. दिनभर बैठकों का दौर चलता रहा. बैठक में पश्चिमी सीमा पर तनाव के बाद उपजे हालात की समीक्षा की गयी. यह बैठक ऐसे समय में की गयी, जब भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान के 8 सैन्य ठिकानों पर हमला कर पाकिस्तान के रडार यूनिट, एयरबेस और हथियार डिपो को नष्ट कर दिया. इस बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ अनिल चौहान, थल सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी, वायुसेना प्रमुख एपी सिंह और नौसेना प्रमुख शामिल हुए. बैठक में मौजूदा सुरक्षा हालात की समीक्षा की गयी. 

पहलगाम हमले के बाद भारत ने 7 मई को पाकिस्तान के आतंकी समूहों के 9 ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया. इस हमले में लगभग 100 आतंकी मारे जाने की बात कही जा रही है. भारत की कार्रवाई के बाद पाकिस्तान लगातार भारतीय क्षेत्र में ड्रोन और हवाई हमले की कोशिश कर रहा है. भारतीय सेना पाकिस्तान के सभी हमलों को नाकाम कर रही है. बीती रात भी पाकिस्तान के भारत के कई सैन्य प्रतिष्ठान पर हमले की कोशिश की. पाकिस्तानी कार्रवाई के जवाब में भारतीय सेना के पाकिस्तान पर ड्रोन और मिसाइल हमला कर भारी नुकसान पहुंचाया. 

शर्तों के साथ भारत ने पाकिस्तान के साथ किया सीजफायर


पाकिस्तान के साथ तनाव को देखते हुए प्रधानमंत्री लगातार हालात पर नजर बनाए हुए थे और जरूरी निर्देश दे रहे थे. प्रधानमंत्री पहले ही भारतीय सेना को कार्रवाई की खुली छूट दे चुके थे. ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान की ओर से पिछले कुछ दिनों से भारत के सैन्य ठिकानों पर निशाना बनाने की कोशिश की, लेकिन भारत के जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान को भारी नुकसान उठाना पड़ा. भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसे दूर करने का प्रयास जारी रहा.  
शनिवार को अमेरिका के विदेश मंत्री ने भारतीय समकक्ष एस जयशंकर और पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिफ मुनीर से बातचीत की. सूत्रों का कहना है कि भारत ने अमेरिकी विदेश मंत्री को साफ कहा कि भारत किसी आतंकी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं करेगा और भविष्य में अगर भारत में आतंकी हमला होता है तो उसे युद्ध मानकर कार्रवाई करेगा.

भारत के हमलों से परेशान पाकिस्तान लगातार अमेरिका से सीजफायर के लिए गुहार लगा रहा था.
अमेरिका की ओर से दोनों देशों के प्रधानमंत्री, विदेश मंत्री और एनएसए प्रमुख से बातचीत की गयी और सीजफायर पर सहमति बनी. शाम को पाकिस्तान के विदेश मंत्री की घोषणा के बाद भारत के विदेश सचिव ने भी शनिवार शाम 5 बजे से सीजफायर की घोषणा की. दोनों देशों के डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशन(डीजीएमओ) की 12 मई को बातचीत होगी. 

विज्ञापन
Anjani Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Anjani Kumar Singh

Anjani Kumar Singh is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola