India Maldives Crisis: चीन पर भरोसा कर बैठे हैं मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू? इन देशों की तरह पड़ेगा पछताना
India Maldives News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गयी अपमानजनक टिप्पणियों का मुद्दा भारतीय उच्चायोग द्वारा उठाये जाने के बाद मालदीव की सरकार ने अपने तीन उप मंत्रियों को निलंबित कर दिया. इसके बाद दोनों देशों के रिश्ते तल्ख होते जा रहे हैं.
मालदीव और भारत के बीच पिछले दो दिनों से रिश्ते तल्ख होने की खबर आ रही है. इस बीच पूर्व उपराष्ट्रपति अहमद अदीब की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियों को ‘अस्वीकार्य’ बताते हुए कहा है कि मालदीव सरकार को माफी मांगनी चाहिए थी. यही नहीं राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू (Mohamed Muizzu) को भारतीय नेता से बात कर राजनयिक संकट को सुलझाने की जरूरत थी. विवाद सामने आने के बाद मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा था कि मैं सोशल मीडिया पर मालदीव सरकार के अधिकारियों द्वारा भारत के खिलाफ घृणास्पद भाषा के इस्तेमाल की कड़ी निंदा करता हूं. भारत हमेशा मालदीव का एक अच्छा दोस्त रहा है. इस तरह की टिप्पणियों से बचना चाहिए. दोनों देशों के बीच सदियों पुरानी दोस्ती है. नकारात्मक प्रभाव डालने वाली चीजों से हमें बचने की जरूरत है. इस बीच आपको बता दें कि मुइज्जू चीन के दौरे पर हैं और वहां कुछ ऐसा बयान दे रहे हैं जिसकी चर्चा होने लगी है.
चीन में क्या बोले मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू
मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मोइज्जू गद्दी पर बैठने के बाद चीन के अपने पहले राजकीय दौरे पर पहुंचे हैं. यहां वे चीन के गुन गा रहे हैं. उन्होंने बीजिंग पहुंचने के बाद चीन को अपना भरोसेमंद सहयोगी बताया है, साथ ही दोनों देशों के करीबी संबंधों की सराहना करते नजर आए. मुइज्जू की बात करें तो उन्हें चीन का समर्थक माना जाता है. मुइज्जू ने पांच दिन के अपने चीन दौरे में वे फुजियान में प्रांतीय अधिकारियों से मुलाकात करते दिखे. यहां चर्चा कर दें कि मुइज्जू ऐसे वक्त में चीन पहुंचे हैं, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी उनके मंत्रियों ने की है, हालांकि इन मंत्रियों को सस्पेंड कर दिया गया है. पीएम मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले को लेकर भारत और मालदीव दोनों देशों में राजनयिक विवाद बढ़ चुका है.
I condemn the use of hateful language against #India by Maldivian government officials on social media. India has always been a good friend to Maldives and we must not allow such callous remarks to negatively impact the age old friendship between our two countries.
— Ibrahim Mohamed Solih (@ibusolih) January 7, 2024
चीन के बहकावे में काम कर रहा है मालदीव
पिछले राष्ट्रपति इब्राहिम सोलिह के कार्यकाल पर गौर करें तो पीएम मोदी के कार्यकाल में मालदीव को काफी मदद की गई थी. ऐसा इसलिए क्योंकि वह चीन के कर्ज तले दबा हुआ था. इसके बाद, सोलिह की जगह मोहम्मद मुइज्जू ने ले ली, जो अपने देश के इतिहास से मुंह फेरते नजर आ रहे हैं. वे दिल्ली को अलग-थलग करने और बीजिंग को खुश करने का मन बना चुके हैं. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या मुइज्जू मालदीव को भारत के अन्य पड़ोसियों श्रीलंका और पाकिस्तान की दिशा में ले जा रहे हैं? ये ऐसे देश हैं जिन्होंने चीन पर भरोसा किया और बाद में पछताना पड़ा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










