India Canada Tension: कनाडा में भारतीय राजनयिकों के फोन किये जा रहे टैप, भारत ने जताई नाराजगी, दे डाली चेतावनी
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 02 Nov 2024 4:06 PM
Randhir Jaiswal
India Canada Tension: भारत और कनाडा के बीच विवाद गहराता जा रहा है. भारत सरकार ने कनाडा पर आरोप लगाया है कि भारतीय राजनयिकों के फोन टैप किये जा रहे हैं. इसको लेकर भारत सरकार ने कनाडा की सरकार से बात की है.
India Canada Tension: कनाडा में भारतीय राजनयिकों के फोन टैप किए जाने के मामले को गंभीरता से लेते हुए भारत सरकार ने नाराजगी जताई और वहां की सरकार से बात की. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर कनाडा के बयान पर भी भारत सरकार ने नाराजगी जताई है. गृह मंत्री के बारे में कनाडाई मंत्री की बेतुका और निराधार टिप्पणी को लेकर भारत ने कड़े शब्दों में विरोध दर्ज कराया है.
कनाडा में भारतीय राजनयिकों के फोन किए जा रहे टैप
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया, हमारे कुछ वाणिज्य दूतावास अधिकारियों को हाल ही में कनाडा सरकार द्वारा सूचित किया गया था कि वे ऑडियो और वीडियो निगरानी में हैं और अभी भी हैं. उनके कम्युनिकेशन को भी बाधित किया गया है. हमने कनाडा सरकार के समक्ष विरोध जताया है क्योंकि हम इन कार्यों को प्रासंगिक राजनयिक और वाणिज्य दूतावास सम्मेलनों का घोर उल्लंघन मानते हैं. तकनीकी पहलुओं का हवाला देकर, कनाडा सरकार इस तथ्य को उचित नहीं ठहरा सकती कि वह उत्पीड़न और धमकी में लिप्त है. हमारे राजनयिक और वाणिज्य दूतावास कर्मी पहले से ही उग्रवाद और हिंसा के माहौल में काम कर रहे हैं.
भारत ने कनाडा को दी चेतावनी
भारत सरकार ने कनाडा को चेतावनी दे डाली है. विदेश मंत्रालय ने कहा, अगर कनाडा भारतीय राजनयिकों के फोन टैप करना बंद नहीं करता है, तो इससे द्विपक्षी संबंधों पर गहरा असर पड़ेगा.
कनाडा ने अमित शाह पर क्या दिया था बयान
कनाडा के उपविदेश मंत्री डेविड मॉरिसन ने बेबुनियाद आरोप लगाते हुए कहा था कि अमित शाह खालिस्तानी आतंकवादियों को निशाना बनाने की साजिश में शामिल थे. भारत सरकार ने इस आरोप को निराधार बताया और पलटवार किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










