Independence Day Photos: ग्राम प्रधान से लेकर सेंट्रल विस्टा के श्रमिक हुए लालकिला पर आयोजित समारोह में शामिल

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 15 Aug 2023 8:45 PM

विज्ञापन

**EDS: IMAGE VIA PMO** New Delhi: Prime Minister Narendra Modi being greeted by visitors during the 77th Independence Day function at the historic Red Fort, in New Delhi, Tuesday, Aug. 15, 2023. (PTI Photo)(PTI08_15_2023_000137B)

लगभग 1,800 'विशेष अतिथि' मंगलवार को लालकिले पर आयोजित 77वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल हुए जिसमें ग्राम प्रधानों से लेकर सेंट्रल विस्टा परियोजना में लगे श्रमिक शामिल रहे.

विज्ञापन
undefined

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में राष्ट्र निर्माण में कर्मियों, श्रमिकों और किराना विक्रेताओं के योगदान की भी सराहना की. उन्होंने कहा, आज हमारे पास जनसांख्यिकी, लोकतंत्र, विविधता है और यह ‘त्रिवेणी’ भारत के हर सपने को साकार करने की क्षमता रखती है.

undefined

इन विशेष अतिथियों में 660 से अधिक ‘वाइब्रेंट विलेज’ के 400 से अधिक सरपंच, किसान-उत्पादक संगठन योजना से 250 लोग, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना और प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के 50-50 प्रतिभागी शामिल थे.

undefined

नये संसद भवन सहित सेंट्रल विस्टा परियोजना के पचास ‘श्रम योगी’ (निर्माण श्रमिक), 50 खादी कार्यकर्ता तथा सीमा सड़कों के निर्माण, अमृत सरोवर और हर घर जल योजना के निर्माण में शामिल श्रमिकों के साथ ही 50 प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक, नर्स और मछुआरे भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए.

undefined

दिल्ली के सुब्रतो पार्क स्थित एयर फोर्स गोल्डन जुबली इंस्टीट्यूट में गणित के व्याख्याता राहुल सोफत विशेष आमंत्रित लोगों में शामिल थे. उन्होंने कार्यक्रम के बाद कहा, मैं सीबीएसई, एमओई (शिक्षा मंत्रालय), पीएमओ को धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने हमें स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए विशेष आमंत्रित के रूप में यहां आने का अवसर दिया. हम प्रधानमंत्री को इतने करीब से देख पाए और हमने उनसे हाथ भी मिलाया. मैं पहली बार लालकिला समारोह में शामिल हुआ… सीबीएसई से लगभग 25 शिक्षक आए हैं. सोफत ने कहा, यह हमारी स्मृति में हमेशा के लिए अंकित रहेगा.

undefined

उनकी पत्नी निशि भी उनके साथ थीं और उन्होंने इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम का हिस्सा बनने पर प्रसन्नता व्यक्त की. उन्होंने कहा, एक शिक्षक की पत्नी होना सम्मान की बात है. मैं पहली बार शिक्षकों का ऐसा सम्मान देते हुए देख रही हूं. यह बहुत अच्छा अनुभव था. बाद में, अपने जीवनसाथियों के साथ शिक्षकों का समूह एक समूह चित्र के लिए एकत्र हुआ.pm modi

undefined

रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि सरकार के ‘जनभागीदारी’ दृष्टिकोण के अनुरूप लगभग 1,800 विशेष मेहमानों को निमंत्रण दिया गया था.

undefined

उत्तराखंड से आईं सरपंच सरिता रावत ने कहा, मुझे खुशी हुई जब मेरे गांव को ‘वाइब्रेंट विलेज’ में शामिल किया गया. इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए मैंने चार साल तक कड़ी मेहनत की है. इस कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जाना मेरे लिए गर्व का क्षण था.

undefined

सरकार ने अरुणाचल प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, सिक्किम, उत्तराखंड राज्य और केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में उत्तरी सीमा से सटे 19 जिलों के 46 ब्लॉक में चयनित गांवों के व्यापक विकास के लिए 15 फरवरी को केंद्र प्रायोजित योजना के रूप में ‘वाइब्रेंट विलेजेज प्रोग्राम’ (वीवीपी) को मंजूरी दी थी. इसके अलावा, समारोह में भाग लेने वाले एनसीसी कैडेट सफेद वर्दी पहने हुए थे और पंक्ति में बैठे थे.

undefined

दिल्ली की 19 वर्षीय कैडेट वंदना कुमारी ने बताया, हम अपने प्रधानमंत्री को करीब से देखकर बहुत खुश हुए और उनसे हाथ भी मिलाया. जब मोदी कुछ बच्चों के पास गए और उनकी ओर हाथ हिलाया तो बच्चों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाए.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola