झमाझम होगी बारिश! मौसम विभाग ने 15 राज्यों में जारी किया अलर्ट
Published by : Ayush Raj Dwivedi Updated At : 28 Jun 2025 9:42 AM
Rain Alert
Rain Alert: देशभर में मानसून सक्रिय हो चुका है, लेकिन दिल्ली में अब भी झमाझम बारिश का इंतज़ार जारी है. मौसम विभाग ने अगले 7 दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है. 29 और 30 जून को येलो अलर्ट जारी, तेज हवाओं और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है.
Rain Alert: देशभर में मानसून ने दस्तक दे दी है और अब इसकी रफ्तार तेज होती दिख रही है. कई राज्यों में भारी बारिश शुरू हो चुकी है जबकि राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में मानसून की प्रतीक्षा अभी जारी है. दिल्ली में बादलों की आवाजाही तो बनी हुई है, लेकिन अभी तक झमाझम बारिश नहीं हुई है. हालांकि मौसम विभाग ने राहत भरी भविष्यवाणी की है अगले 7 दिनों तक दिल्ली में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है.
दिल्ली में कब बरसेगा मानसून?
मौसम विभाग के मुताबिक 29 और 30 जून को दिल्ली में ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है. यानी इस दौरान बारिश के साथ तेज़ हवाएं और बिजली गिरने की आशंका है. 28 जून को अधिकतम तापमान 39°C न्यूनतम तापमान 29°C रह सकता है.
पहाड़ी राज्यों में भारी वर्षा की चेतावनी
पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पूर्वी राजस्थान में 28 जून से 3 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना है. हिमाचल और पंजाब में भारी वर्षा का अनुमान है. उत्तराखंड में अत्यधिक भारी वर्षा संभव है. इन इलाकों में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। जम्मू-कश्मीर और पश्चिमी राजस्थान में भी 28-29 जून को भारी बारिश का पूर्वानुमान है.
मध्य और पूर्वी भारत अलर्ट मोड पर मौसम विभाग का अलर्ट
मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. 1-3 जुलाई के बीच मध्य प्रदेश और विदर्भ में भारी बारिश हो सकती है. बिहार के 23 जिलों को भी अलर्ट किया गया है. इन राज्यों में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ayush Raj Dwivedi
आयुष डिजिटल पत्रकार हैं और इनको राजनीतिक खबरों को लिखना, वीडियो बनाना और रिसर्च करना पसंद है. इससे पहले इन्होंने न्यूज इंडिया 24*7 में बतौर कंटेन्ट राइटर और रिपोर्टर काम किया है. इनको बिहार यूपी और दिल्ली की राजनीति में विशेष रुचि है. आयुष को क्रिकेट बहुत पसंद है
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










