Heavy Rain Alert: अगले 72 घंटे भयंकर बारिश-आंधी-तूफान का खतरा, 10 राज्यों में IMD का हाई अलर्ट

Heavy Rain Alert
Heavy Rain Alert: भारतीय मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों के लिए देश के अलग-अलग राज्यों के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है. इस दौरान देश के कई हिस्सों में आंधी और तूफान आ सकते हैं. IMD की तरफ से हाई अलर्ट जारी किया गया है.
Heavy Rain Alert: मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. अगले कुछ दिनों में कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. तेज हवाएं और बिजली गिरने की भी संभावना है. कई जिलों में IMD ने अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार, निम्न दबाव का क्षेत्र बनने से बारिश की स्थिति बनी हुई है. चलिए जानते हैं देश के विभिन्न हिस्सों में कैसा रहेगा मौसम का हाल.
दक्षिण भारत में कैसा रहेगा मौसम का हाल? (Rain Alert)
केरल और कर्नाटक में 23 से 29 मई के दौरान आंधी, बिजली और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ व्यापक रूप से व्यापक हल्की/मध्यम वर्षा होने की संभावना है. इसके अलावा तमिलनाडु में 23 से 27 मई के दौरान अलग-अलग जगहों पर भारी वर्षा होने की संभावना है, जबकि 25 और 26 मई को तमिलनाडु के घाट क्षेत्रों में अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है.
पश्चिम भारत का मिजाज
कोंकण और गोवा में 23-29 मई के दौरान गरज, बिजली और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने के साथ व्यापक रूप से व्यापक हल्की/मध्यम वर्षा होने की संभावना है. इसके साथ ही आपको बता दे कि गुजरात में 23 से 27 मई के दौरान हल्की से लेकर भारी वर्षा हो सकती है, जबकि 23 और 24 मई को सौराष्ट्र और कच्छ में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है.
पूर्व और मध्य भारत मे मौसम
पश्चिम बंगाल और सिक्किम, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा और बिहार में गरज, बिजली और 40-50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवा चलने के साथ छिटपुट से लेकर काफी व्यापक हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है. इसके अलावा 24 से 26 मई के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में अलग-अलग जगहों पर भारी वर्षा होने की संभावना है.
उत्तर-पश्चिम भारत कैसा रहेगा मौसम का हाल?
उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश में गरज, बिजली और 40-50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाओं के साथ छिटपुट से लेकर काफी व्यापक हल्की/मध्यम वर्षा होने की संभावना है. वही 24 मई को उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










