IED Blast : छत्तीसगढ़ के बीजापुर में आईईडी विस्फोट, एक जवान शहीद

Updated:
विज्ञापन

नक्सली मुठभेड़ की तस्वीर (File Photo)

IED Blast : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में माओवादियों द्वारा लगाए गए आईईडी विस्फोट में एक पुलिस का जवान शहीद हो गया. पुलिस ने बताया कि विस्फोट में तीन अन्य घायल भी हो गए. उनकी हालत खतरे से बाहर है. विस्फोट में डीआरजी जवान शहीद हुए हैं.

विज्ञापन

IED Blast : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में माओवादियों द्वारा लगाए गए एक आईईडी (इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) विस्फोट में एक पुलिस जवान शहीद हो गया, जबकि तीन अन्य जवान घायल हो गए. न्यूज एजेंसी पीटीआई ने एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से बताया कि सोमवार सुबह इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में यह विस्फोट हुआ. इस वक्त राज्य पुलिस की एक इकाई और जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) की टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली हुई थी. अधिकारी ने बताया कि विस्फोट में डीआरजी जवान दिनेश नाग शहीद हो गए और तीन अन्य जवान घायल हो गए.

विज्ञापन

घायल जवानों की स्थिति खतरे से बाहर

अधिकारियों ने बताया कि रविवार को जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के दल को माओवादी विरोधी अभियान पर रवाना किया गया था. अभियान के दौरान सोमवार सुबह बारूदी सुरंग में विस्फोट होने से पुलिसकर्मी दिनेश नाग की मौत हो गई. घायल जवानों की स्थिति खतरे से बाहर है. प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर उपचार देने की व्यवस्था की जा रही है.

यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों का बड़ा ऑपरेशन, दो महिला समेत 4 ईनामी नक्सली ढेर, हथियार भी बरामद

प्रेशर आईईडी के धमाके पिछले सप्ताह भी हुए थे

पिछले सप्ताह भी बीजापुर जिले में माओवादियों द्वारा लगाए गए प्रेशर आईईडी के धमाके में डीआरजी का एक अधिकारी घायल हो गए थे. यह घटना गुरुवार (14 अगस्त) दोपहर इंद्रावती क्षेत्र के जंगल में भैरमगढ़ थाने की सीमा के भीतर हुई थी. इस वक्त राज्य पुलिस की दो इकाइयों (डीआरजी और स्पेशल टास्क फोर्स) की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली हुई थी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola