Lok Sabha Election 2024: सीट शेयरिंग से पहले विपक्षी गठबंधन इंडिया में टकराव? इन राज्यों में फंस सकता है पेंच

Edited by Amitabh Kumar
Updated:
विज्ञापन

New Delhi: Congress President Mallikarjun Kharge with party leaders Rahul Gandhi and Adhir Ranjan Chowdhury, CPI(M) General Secretary Sitaram Yechury, NCP chief Sharad Pawar, DMK leader Tiruchi Siva, CPI General Secretary D. Raja and others during a protest of Indian National Developmental Inclusive Alliance (INDIA) at Jantar Mantar, in New Delhi, Friday, Dec. 22, 2023. (PTI Photo/Kamal Singh)(PTI12_22_2023_000094B)

Lok Sabha Election 2024 ; विपक्षी गठबंधन इंडिया अलायंस में सीट बंटवारे का फॉर्मूला कैसा रहेगा? यह सवाल राजनीतिक गलियारे में तेजी से लोग कर रहे हैं. जानें कहां-कहां फंस सकता है पेंच

विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024: आगामी लोकसभा चुनाव के लिए विपक्षी दल ने गठबंधन किया है जिसे इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस (I.N.D.I.A.) नाम दिया गया है. सहयोगी दलों के साथ सीट बंटवारे के संबंध में बातचीत करने के लिए गठित समिति राज्यों के कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक कर रही है और आगे की रणनीति तैयार कर रही है. आपको बता दें कि समिति की ओर से कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे को रिपोर्ट सौंप जाने के बाद घटक दलों के साथ औपचारिक बातचीत अगले सप्ताह शुरू होने की संभावना है. लोकसभा चुनाव अगले साल अप्रैल-मई में हो सकता है. जहां चुनाव के लिए सत्ता पक्ष पूरी तरह से तैयार है, वहीं सीट बंटवारे को लेकर इंडिया (I.N.D.I.A) गठबंधन में खींचतान शुरू हो गई है.

कहां-कहां फंस सकता है पेंच

विपक्षी गठबंधन इंडिया अलायंस में सीट बंटवारे का फॉर्मूला कैसा रहेगा? यह सवाल लोगों के मन में आ रहा है. गठबंधन के सहयोगी दलों में अभी से टकराव और विवाद की खबर आ रही है जो लोकसभा चुनाव से पहले अच्छे संकेत नहीं दे रहा है. महाराष्ट्र की बात करें तो यहां लड़ाई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नजर आ रही है. शिवसेना (उद्धव गुट) और कांग्रेस नेता आपस में उलझते दिख रहे हैं. वहीं बात पश्चिम बंगाल की करें तो यहां मुख्यमंत्री और टीएमसी नेता ममता बनर्जी ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि वो अपने राज्य में अकेले चुनावी मैदान में उतरेंगी. यानी कांग्रेस और लेफ्ट के साथ सीट शेयरिंग के लिए ममता बनर्जी तैयार नहीं है. इसी तरह सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का यूपी में अलग रुख नजर आ रहा है.

दिल्ली और पंजाब में आप बनाम कांग्रेस

पंजाब और दिल्ली में भी सीट शेयरिंग पर पेंच फंसता नजर आ रहा है. हालांकि, दिल्ली की बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का बयान सामने आया था. उन्होंने कहा था कि पहले राज्य स्तर पर सीटों का मसला सुलझाने का प्रयास किया जाएगा. यदि वहां बात नहीं बन पाई तब इसे दिल्ली में सुलझाया जाएगा. दिल्ली और पंजाब जैसे राज्यों में जहां परेशनी हो रही है, वहां समस्या कैसे सुलझाना है, इसपर बाद में बातचीत होगी. आपको बता दें कि दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने पंजाब की सभी 13 सीटें पर दावेदारी ठोक दी है.

Also Read: बिहार में ‘इंडिया’ गठबंधन का सीट बंटवारा, JDU और RJD को मिलेंगी अधिक सीटें!

यहां चर्चा कर दें कि इंडिया गठबंधन की बैठक में सीटों को लेकर सहमति बनाने के लिए 31 दिसंबर की डेडलाइन तय है. अब सीट शेयरिंग के बारे में उसके बाद ही पता चल पाएगा.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola