Hyundai : हुंडई मोटर इंडिया ने पंकज त्रिपाठी को बनाया नया ब्रांड एंबेसडर

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 31 May 2025 12:48 PM

विज्ञापन

Hyundai / Pankaj Tripathi

Hyundai : हुंडई मोटर इंडिया, जो देश की अग्रणी वाहन निर्माता कंपनियों में गिनी जाती है, उसने प्रसिद्ध अभिनेता पंकज त्रिपाठी को अपना नया ब्रांड एंबेसडर बनाया है.

विज्ञापन

Hyundai : हुंडई मोटर इंडिया देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनियों में से एक है. उसने मशहूर अभिनेता पंकज त्रिपाठी को अपना नया ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है. कंपनी ने बताया कि पंकज त्रिपाठी, जो अपनी बहुमुखी प्रतिभा और जमीन से जुड़े व्यक्तित्व के लिए जाने जाते हैं, हुंडई इंडिया की विश्वसनीयता, समानता और देश के विविध दर्शकों से जुड़ाव के मूल्यों को दर्शाते हैं. इस साझेदारी के साथ, हुंडई ने अपने पहले से ही प्रभावशाली एंबेसडर लाइनअप को और मजबूत किया है.

हुंडई मोटर इंडिया के पूर्णकालिक निदेशक और मुख्य परिचालन अधिकारी तरुण गर्ग ने कहा, “HMIL में, हम प्रगति और प्रेरणा की कहानियों का जश्न मनाते हैं. हमें पंकज त्रिपाठी का हमारे हुंडई परिवार में स्वागत करते हुए खुशी हो रही है. उनकी सादगी, असाधारण प्रतिभा और व्यापक अपील हमारे मूल्यों और ‘मानवता के लिए प्रगति’ के दृष्टिकोण के साथ गहराई से मेल खाती है. हमें उम्मीद है कि हम मिलकर पूरे भारत में अपने ग्राहकों से भावनात्मक जुड़ाव बढ़ा सकेंगे.”

पंकज त्रिपाठी ने भी इस मौके पर अपनी भावनाएं साझा करते हुए कहा, “हुंडई मोटर इंडिया के साथ जुड़ना मेरे लिए सम्मान की बात है. यह एक ऐसा ब्रांड है जो लंबे समय से नवाचार, भरोसे और ग्राहक-प्रथम दृष्टिकोण के लिए जाना जाता है. मेरी पहली कार भी एक हुंडई थी, और वर्षों से यह मेरे जीवन का अभिन्न हिस्सा बन गई है. एक ऐसा व्यक्ति होने के नाते जो सादगी, ईमानदारी और अपनी जड़ों से जुड़े रहना पसंद करता है, मुझे हुंडई के मूल्यों से भावनात्मक समानता महसूस होती है. इस साझेदारी के माध्यम से हम देशभर के लोगों से तकनीक ही नहीं, बल्कि मूल्यों और कहानियों के स्तर पर भी जुड़ सकेंगे.”

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola