Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर के रणबांकुरों को सम्मान, आर्मी-एयर फोर्स और बीएसएफ के जवानों गैलेंट्री अवार्ड

Published by : Pritish Sahay Updated At : 14 Aug 2025 6:40 PM

विज्ञापन

Operation Sindoor

Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान आतंकियों के ठिकानों को ध्वस्त करने वाले सेना के जांबाज जवानों और पाकिस्तान को पस्त करने वाले रणबांकुरों को उनकी बहादुरी का इनाम दिया जाएगा. आर्मी-एयर फोर्स और बीएसएफ के जवानों गैलेंट्री अवार्ड से नवाजा जा रहा है. पुरस्कार पाने वालों में वे पायलट भी शामिल है जिन्होंने पीओके के अंदर लक्ष्यों को भेदने के मिशन में हिस्सा लिया था. वे अधिकारी और सैनिक भी शामिल हैं जिन्होंने S-400 और अन्य वायु रक्षा प्रणालियों का संचालन किया था, जिसने भारतीय धरती पर पाकिस्तान की योजनाबद्ध सभी हमलों को विफल किया था.

विज्ञापन

Operation Sindoor: ऑपरेशन सिन्दूर के दौरान आतंकियों के ठिकानों को नष्ट करने वाले, पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने वाले और सीमा पर तनकर दुश्मनों को ढेर करने वाले भारतीय रण बांकुरों को सम्मानित जाएगा. उन्हें विशिष्ट बहादुरी और अद्वितीय साहस दिखाने के लिए वीरता पदक दिया जा रहा है. स्वतंत्रता दिवस पर दो वरिष्ठ भारतीय सेना अधिकारियों को सर्वोत्तम युद्ध सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा. भारतीय सेना के अधिकारी ने बताया कि वीरता पुरस्कार विजेताओं की सूची में 4 कीर्ति चक्र, 4 वीर चक्र और 8 शौर्य चक्र शामिल हैं.

एयरफोर्स के वीरों को वायु सेना वीरता पदक

भारतीय वायु सेना के 26 अधिकारियों और वायु सैनिकों को वायु सेना वीरता पदक से सम्मानित किया गया है. पुरस्कार पाने वालों में वे पायलट भी शामिल है जिन्होंने पीओके के अंदर लक्ष्यों को भेदने के मिशन में हिस्सा लिया था. पदक उन अधिकारी और सैनिक को भी मिल मिलेगा जिन्होंने S-400 और अन्य वायु रक्षा प्रणालियों का संचालन किया था, जिसने भारतीय धरती पर पाकिस्तान की योजनाबद्ध सभी हमलों को विफल किया था. विंग कमांडर अभिमन्यु सिंह को शौर्य चक्र से सम्मानित किया जाएगा. 9 जवानों को वीर चक्र पुरस्कार मिलेगा. इसमें 4 ग्रुप कैप्टन, एक विंग कमांडर, तीन स्क्वाड्रन लीडर और एक फ्लाइट लेफ्टिनेंट शामिल हैं.

ऑपरेशन सिन्दूर के लिए बीएसएफ के 16 कर्मियों को वीरता पदक

ऑपरेशन सिन्दूर के दौरान विशिष्ट बहादुरी और अद्वितीय साहस दिखाने वाले सीमा सुरक्षा बल (BSF) के 16 जवानों को वीरता पदक से सम्मानित किया गया है. अर्धसैनिक बल बीएसएफ देश के पश्चिमी हिस्से में भारत-पाकिस्तान सीमा की रक्षा करने का दायित्व निभा रहा है. बीएसएफ की और से की गई पोस्ट के मुताबिक “इस स्वतंत्रता दिवस पर 16 बहादुर सीमा प्रहरियों को ऑपरेशन सिन्दूर के दौरान दृढ़ और अडिग रहने, उनकी विशिष्ट बहादुरी और अद्वितीय साहस के लिए वीरता पदक से सम्मानित किया जा रहा है. “पदक भारत की पहली रक्षा पंक्ति सीमा सुरक्षा बल में व्यक्त राष्ट्र के विश्वास और भरोसे का प्रमाण हैं.” पदक विजेताओं में एक डिप्टी कमांडेंट रैंक के अधिकारी, दो सहायक कमांडेंट और एक इंस्पेक्टर शामिल हैं.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola