सीएम शर्मा ने भारत के नक्शे से ‘पूर्वोत्तर के गायब’ होने पर कांग्रेस पर किया वार, गौरव गोगोई ने किया पलटवार

Published by : Agency Updated At : 17 Sep 2023 9:28 AM

विज्ञापन

Patna: Assam Chief Minister Himanta Biswa Sarma being garlanded by BJP workers during the latter's visit in Bihar, in Patna, Friday, Sept. 15, 2023. BJP National Secretary Rituraj Sinha is also seen. (PTI Photo)(PTI09_15_2023_000304B)

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कांग्रेस के आधिकारिक ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) हैंडल से एक एनिमेटेड वीडियो का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें कार्टून चरित्र हैं, जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राहुल गांधी से मिलते-जुलते हैं. जानें क्या है पूरा मामला

विज्ञापन

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा है और उन्होंने दावा किया कि पार्टी द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किए गए भारत के एक मानचित्र से पूर्वोत्तर का क्षेत्र गायब है. शर्मा के आरोप पर, राज्य से कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने तुरंत पलटवार किया. उन्होंने मुख्यमंत्री से उनके परिवार से संबद्ध कंपनियों द्वारा किए गए भूमि सौदों के बारे में पूछा और दावा किया कि शर्मा इन सवालों का जवाब देने से ‘बच रहे’ हैं.

आपको बता दें कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा की पत्नी की कंपनी को एक योजना के तहत केंद्र सरकार द्वारा कथित तौर पर 10 करोड़ रुपये की ‘क्रेडिट सब्सिडी’ दिये जाने को लेकर गोगोई और शर्मा के बीच जुबानी जंग चल रही है. गोगोई ने शनिवार को आशंका जताई कि सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर उनके अकाउंट को शायद ‘प्रतिबंधित’ कर दिया गया है. हालांकि, सोशल मीडिया की ओर से आधिकारिक रूप से इसपर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है.

स्क्रीनशॉट में कार्टून चरित्र हैं

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कांग्रेस के आधिकारिक ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) हैंडल से एक एनिमेटेड वीडियो का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें कार्टून चरित्र हैं, जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राहुल गांधी से मिलते-जुलते हैं. इसमें एक मानचित्र है, जिसमें पूर्वोत्तर का हिस्सा नहीं दिख रहा है. उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि कांग्रेस ने गोपनीय तरीके से पूर्वोत्तर की पूरी जमीन किसी पड़ोसी देश को बेचने का सौदा कर लिया है. स्क्रीनशॉट के ‘कैप्शन’ में मोदी और राहुल के बीच एक काल्पनिक संवाद है जो 1975 की बॉलीवुड फिल्म ‘दीवार’ के लोकप्रिय संवाद ‘मेरे पास मां है’ से प्रेरित है.

कैप्शन में मोदी कहते हैं कि उनके पास ईडी (प्रवर्तन निदेशालय), पुलिस, सरकार, पैसा और दोस्त हैं, और सवाल करते हैं कि राहुल के पास क्या है, जिस पर वह (राहुल) जवाब देते हैं कि पूरा देश उनके साथ है. एनिमेटेड वीडियो से पूर्वोत्तर के हिस्से के ‘गायब’ होने को रेखांकित करते हुए शर्मा ने कहा, क्या राहुल इसी वजह से विदेश गए थे? या पार्टी ने शरजील इमाम को सदस्यता दे दी है?

Also Read: बाल विवाह पर असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा का चलेगा चाबुक, अगले 10 दिन में 3,000 लोग किए जाएंगे गिरफ्तार

शरजील इमाम एक छात्र कार्यकर्ता है, जिसे संशोधित नागरिकता अधिनियम (सीएए) के दौरान राष्ट्रीय राजधानी में 2020 के दंगों की कथित साजिश रचने के आरोप में गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत गिरफ्तार किया गया था. वह इस मामले में 28 जनवरी, 2020 से जेल में है.

भूमि सौदों के बारे में बात करते हुए सुनना विडंबनापूर्ण है: गोगोई

गोगोई ने शर्मा से उनके परिवार के भूमि सौदों को लेकर सवाल किया और ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा को भूमि सौदों के बारे में बात करते हुए सुनना विडंबनापूर्ण है. यह बिल्कुल वही मुद्दा है जिसमें वह परिवार से जुड़ी कंपनियों के सौदे में जवाब देने से बच रहे हैं. उन्होंने यह भी जानना चाहा कि ‘‘इन कंपनियों द्वारा कितनी कृषि भूमि खरीदी गई है.’’

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola