हिमाचल प्रदेश चुनाव: बीजेपी जल्द जारी करेगी उम्मीदवारों की लिस्ट, कई विधायकों का कट सकता है टिकट

Published by : Pritish Sahay Updated At : 18 Oct 2022 8:39 PM

विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश चुनाव: बीजेपी के कई विधायकों को इस बार उम्मीदवार नहीं बनाया जा सकता है. वहीं, दूसरी पार्टी छोड़ बीजेपी आये नेताओं को भी टिकट मिलना इतना आसान नहीं होगा. बीजेपी ने आंतरिक सर्वेक्षण में यह बात सामने आयी है. यह भी उम्मीद की जा रही है कि पार्टी जल्द उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर देगी.

विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश चुनाव: हिमाचल प्रदेश चुनाव को लेकर बीजेपी कोई कमी बरतने के मूड में नहीं है. चुनाव को लेकर बीजेपी हर कदम फूंक-फूंक कर रख रही है. एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के मुताबिक बीजेपी के कई विधायक को इस बार उम्मीदवार नहीं बनाया जा सकता है. यहीं नहीं ऐसे कई नेता जो दूसरी पार्टी छोड़कर बीजेपी में आये हैं उन्हें भी टिकट मिलना इतना आसान नहीं होगा. बीजेपी ने आंतरिक सर्वेक्षण में यह बात सामने आयी है. यह भी उम्मीद की जा रही है कि पार्टी जल्द उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर देगी.

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, उम्मीदवारों के चयन में बीजेपी पूरी सतर्कता बरत रही है. बीजेपी ने प्रत्येक खंड के लिए ब्लॉक स्तर के सदस्यों की वीरता को देख रही है. इसके लिए शिमला, कांगड़ा, मंडी और हमीरपुर में पार्टी ने गुप्त मतदान किया. इस मतदान की गणना दिल्ली में हुई. एनडीटीवी के सूत्रों के हवाले से खबर है कि बीजेपी की पोल में कुछ नाम ऐसे हैं जो जिसके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं होगा.

गौरतलब है कि हिमाचल चुनाव को लेकर बीजेपी की नवगठित केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की पहली बैठक आज यानी मंगलवार को हुई. बैठक में पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, संगठन महामंत्री बीएल संतोष, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा सहित केंद्रीय चुनाव समिति के सभी सदस्य इस बैठक में शामिल हुए. पार्टी सूत्रों का कहना है कि इस बैठक में हिमाचल प्रदेश की सभी 68 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दिया जा सकता है.

हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं. मतगणना आठ दिसंबर को होगी. इस चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर होने की उम्मीद है. हालांकि आम आदमी पार्टी भी चुनाव को लेकर खूब रैली और सभा कर रही है. वहीं, नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 25 अक्टूबर है. नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 29 अक्टूबर रखा गया है.

भाषा इनपुट के साथ

Also Read: Anil Deshmukh Bail: अनिल देशमुख की जमानत याचिका पर दलीलें पूरी, 20 अक्टूबर को सीबीआई दाखिल करेगी जवाब

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola