7 राज्यों में 14 से 17 मई तक भारी से बहुत भारी बारिश, आंधी-तूफान की वॉर्निंग, IMD का हाई अलर्ट

Updated:
विज्ञापन

Heavy Rain Alert

Heavy Rain Alert: भारत के कई हिस्सों में मौसम ने करवट लिया है. भारी बारिश, तेज हवा और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण 1 4 से 17 मई तक कई राज्यों में मौसम बिगड़ा रहेगा. आईएमडी के मुताबिक पूर्वोत्तर भारत के असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश समेत कई और इलाकों में भारी बारिश और तेज हवा की संभावना है. इसके अलावा गोवा और मध्य महाराष्ट्र समेत मध्य और पूर्वी भारत में भी 40 से 70 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवा चल सकता है.

विज्ञापन

Heavy Rain Alert: देश के कई राज्यों में मौसम के तेवर तल्ख हैं. भारी बारिश, आंधी और बिजली गिरने से सामान्य जीवन प्रभावित है. मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से पूर्वोत्तर, दक्षिण, पश्चिमी और मध्य भारत में अगले कुछ दिन भारी से अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश सिक्किम समेत कई और पूर्वोत्तर राज्यों में 14 से 17 मई तक भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने 50 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलने का पूर्वानुमान जाहिर किया है.

विज्ञापन

देशभर में मौसम प्रणाली?

मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ एक ट्रफ के रूप में पूर्व से उत्तर तक फैला हुआ है. सौराष्ट्र से उत्तर-पूर्व अरब सागर के पार मध्य अरब सागर तक एक और ट्रफ बना हुआ है. एक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण उत्तराखंड और एक अन्य पूर्वी उत्तर प्रदेश एवं उससे सटे बिहार के निम्न मंडलीय स्तरों पर स्थित है. एक द्रोणिका पूर्वी उत्तर प्रदेश और उससे सटे बिहार के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण से निम्न मंडलीय स्तरों पर दक्षिण ओडिशा तक फैली हुई है. पूर्वोत्तर असम और आसपास के इलाकों में औसत समुद्र तल से 1.5 किमी ऊंचाई तक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है.

पूर्वोत्तर भारत में गरज चमक के साथ बारिश (Rain Alert)

भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि अगले 5 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में गरज, बिजली और 30 से 50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चल सकती है. कई राज्यों में आगामी दिनों में बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक 14 से 17 मई के दौरान अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है.

पश्चिमी भारत में मौसम का मिजाज

13 से 17 मई के दौरान कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा में गरज, बिजली और 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है. 14 से 17 मई के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा, तेलंगाना, आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु; 13 मई को पुडुचेरी
14 से 17 मई के दौरान तटीय कर्नाटक में बिजली गिरने की संभावना.
14 से 15 मई के दौरान तेलंगाना में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की गति से आंधी चलने की संभावना है. आईएमडी के मुताबिक हवा की गति 70 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.

पूर्वी और मध्य भारत में कैसा रहेगा मौसम

13 से 17 मई के दौरान मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, बिहार समेत कई और राज्यों में 30 से 50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है.
15 से 17 मई के दौरान झारखंड और 14 से 15 मई के दौरान ओडिशा में गरज चमक के साथ तेज हवा चल सकती है.
15 और 16 मई को पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों में 70 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है.
14 से 16 मई के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश की संभावना है.
14-17 मई के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बहुत भारी बारिश हो सकती है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola