Aaj ka Mausam : इन राज्यों में होगी भारी बारिश, आया IMD का अलर्ट
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 10 Sep 2025 4:53 AM
आज होगी बारिश, मौसम विभाग का आया अलर्ट (Photo: PTI)
Aaj ka Mausam : मौसम विभाग के अनुसार, 10 सितंबर को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश की संभावना है. 12 से 15 सितंबर के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड और मणिपुर में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. इसके अलावा, अगले 4-5 दिनों तक पूर्वी भारत और प्रायद्वीपीय भारत में भी भारी बारिश की संभावना है.
Aaj ka Mausam : मौसम विभाग के अनुसार, 10 से 11 सितंबर के दौरान असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश की संभावना है. 10 और 11 सितंबर को अरुणाचल प्रदेश में भी भारी बारिश हो सकती है. इसके अलावा, 12 से 15 सितंबर के बीच अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.
मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के अलावा इन राज्यों में होगी भारी बारिश
विभाग ने कहा कि 9 और 10 सितंबर को पूर्वी मध्य प्रदेश में, 10 से 13 सितंबर तक छत्तीसगढ़ में,10 से 11 सितंबर तक अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में, 10 से 14 सितंबर तक उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में, 10 से 12 सितंबर तक बिहार में, 10 से 12 सितंबर तक ओडिशा में, 11 से 13 सितंबर तक विदर्भ में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों में भारी बारिश की संभावना है. साथ ही, 10 सितंबर को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में जबकि 11 सितंबर को ओडिशा में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.
उत्तर प्रदेश के अलावा इन राज्यों में होगी बारिश
IMD के अनुसार, 11, 12 और 15 सितंबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश में, 12 सितंबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में, 13 सितंबर को जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में के अलावा 12 से 14 सितंबर के दौरान उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. इसके अलावा, 12 से 15 सितंबर के दौरान जम्मू-कश्मीर में और 12 व 13 सितंबर को हिमाचल प्रदेश में 30-40 किमी/घंटा की तेज हवाओं के साथ गरज और छींटों के साथ बारिश होने की संभावना है.
मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा के अलावा यहां होगी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, 13 से 15 सितंबर के दौरान मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में, 14 और 15 सितंबर को कोंकण और गोवा में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. इसके अलावा, अगले 5 दिनों तक तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में 30-40 किमी/घंटा की तेज सतही हवाओं की संभावना है.
तमिलनाडु के अलावा इन राज्यों में होगी भारी बारिश
विभाग के अनुसार, 10 से 11 सितंबर के दौरान तमिलनाडु में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश, गरज और 30-40 किमी/घंटा की तेज हवाओं की संभावना है. 10 सितंबर को केरल, माहे और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में, 10 से 13 सितंबर तक तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में, 10 से 14 सितंबर तक तेलंगाना में, 10 से 15 सितंबर के दौरान उत्तर आंतरिक कर्नाटक में बारिश की संभावना है. इसके अलावा, अगले 5 दिनों तक तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में 30-40 किमी/घंटा की तेज सतही हवाएं चलने की संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










