Video: कर्नाटक पर आफत, भारी बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति; येलो-ऑरेंज अलर्ट जारी, स्कूल-कॉलेज बंद
भारी बारिश के कारण बीदर में मंजीरा नदी उफान पर
Heavy Rains Video: कर्नाटक में भारी बारिश का दौर जारी है. जिससे बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है. नदियां उफान पर हैं. पुल के ऊपर पानी बहने से यातायात सेवा पर असर पड़ा है. भारी बारिश को देखते हुए स्कूलों में छुट्टियां कर दी गई हैं.
Heavy Rains Video: कर्नाटक में जारी भारी बारिश को देखते हुए आईएमडी ने कई जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है. ऑरेंज अलर्ट 11 से 20 सेंटीमीटर तक की “बहुत भारी” होने का अनुमान दर्शाता है जबकि येलो अलर्ट का अर्थ होता है कि 6 से 11 सेंटीमीटर के बीच “भारी बारिश” हो सकती है.
भारी बारिश के बाद कर्नाटक में शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टी
भारी बारिश की स्थिति को देखते हुए शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टी कर दी गई है और कई जिलों में अधिकारियों ने एहतियाती कदम उठाए हैं. बीदर के सहायक नियंत्रक मुकुल जैन ने बताया, “9 पुलों के ऊपर से नदी बहने की सूचना मिली है और उन 9 पुलों पर यातायात पूरी तरह से रोक दिया गया है. अधिकारी मौके पर मौजूद हैं. राजस्व विभाग के अधिकारियों को मुख्यालय में रहने की सलाह दी गई है. डीसी के आदेशानुसार, पांचों तालुकों के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है.”
#WATCH | Karnataka | A flood-like situation has arisen as heavy rains cause the Manjira River to overflow in the Bidar District. pic.twitter.com/cYGpy9mmk6
— ANI (@ANI) August 28, 2025
भारी बारिश के बाद कई पुलों पर पानी भर गया
बीदर जिले में, औरद तालुक में बीती रात हुई बारिश के कारण भालकी तालुक के बादलगांव-चोंडिमुखेड में दादागी पुल समेत कई पुलों पर पानी भर गया, जिससे यातायात पूरी तरह से बंद हो गया. औरद तालुक के नारायणपुर गांव में एक बरसाती नाले के उफान पर होने की भी खबर है. बीदर की उपायुक्त शिल्पा शर्मा ने सुरक्षा उपाय के तहत प्रभावित इलाकों के स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी.
इन इलाकों में भी स्कूल-कॉलेज के साथ-साथ आंगनबाड़ी केंद्र बंद
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा दक्षिण कन्नड़ जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करने और भारी वर्षा होने का अनुमान जताने के बाद जिला प्रशासन ने गुरुवार (28 अगस्त) को मंगलुरु, पुत्तूर, मुल्की, मूडबिद्री, उल्लाल और बंटवाल तालुकों में सभी आंगनबाड़ी केंद्रों, प्राथमिक और उच्च विद्यालयों, सरकारी सहायता प्राप्त और निजी संस्थानों और प्री-यूनिवर्सिटी कॉलेजों के लिए अवकाश घोषित किया. दक्षिण कन्नड़, उडुपी, विजयपुरा, बागलकोट, कालाबुरागी और बीदर जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.
ये भी पढ़ें: Heavy Rain Alert Rajasthan: अगले 72 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, बना निम्न दबाव का क्षेत्र, IMD का अलर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










