केरल में मूसलाधार बारिश का कहर: 8 जिलों में 'रेड अलर्ट', नदियां उफान पर और कई इलाके जलमग्न
भारी बारिश से बचने के लिए रिक्शावाले ने खुद को प्लास्टिक से कवर किया, फोटो पीटीआई
केरल में मानसून का कहर जारी है. उत्तरी केरल सहित राज्य के विभिन्न हिस्सों में हो रही लगातार मूसलाधार बारिश को देखते हुए भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 8 जिलों के लिए 'रेड अलर्ट' जारी किया है.
मौसम विभाग ने पत्तनमथिट्ठा, कोट्टायम, इडुक्की, एर्णाकुलम, कोझिकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड में 24 घंटे में 20 सेंटीमीटर से अधिक भारी बारिश की चेतावनी दी है। इसके अलावा, 4 जिलों—अलप्पुझा, त्रिशूर, पलक्कड़ और मलप्पुरम में 'ऑरेंज अलर्ट' तथा तिरुवनंतपुरम और कोल्लम में 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है.
कासरगोड में सबसे अधिक बारिश, निचले इलाके डूबे
आंकड़ों के अनुसार, राज्य में सबसे अधिक 121.5 मिलीमीटर बारिश कासरगोड के बायार में दर्ज की गई. कन्नूर, कोझिकोड और एर्णाकुलम में भी भारी बारिश हुई है. अलप्पुझा, पत्तनमथिट्टा, कोट्टायम और कोझिकोड के निचले और तटीय इलाकों में पानी भर जाने से लोगों को अपने घर छोड़कर राहत शिविरों में शरण लेनी पड़ रही है. इस बाढ़ में कई लोगों के जरूरी दस्तावेज और बच्चों की पढ़ाई की सामग्री बह गई है.
नदियों का जलस्तर चेतावनी निशान के पार
बारिश के कारण मुवाट्टुपुषा और तोडुपुषा नदियां चेतावनी के स्तर से ऊपर बह रही हैं. सुबह 8 बजे मुवाट्टुपुषा का जलस्तर 11.60 मीटर (चेतावनी स्तर: 10.92 मीटर) और तोडुपुषा का जलस्तर 11.50 मीटर (चेतावनी स्तर: 10.78 मीटर) दर्ज किया गया. हालांकि, राहत की बात यह है कि अब नदियों के जलस्तर में धीरे-धीरे गिरावट आ रही है. प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और तटवर्ती इलाकों के निवासियों को सतर्क रहने को कहा गया है.
सरकार और प्रशासन की ओर से राहत कार्य
आपदा की इस घड़ी में राज्य सरकार ने प्रभावितों की मदद के लिए कई बड़े फैसले लिए हैं:
- दस्तावेजों के लिए विशेष अदालतें: राज्य के पर्यटन मंत्री पीसी विष्णुनाथ ने बताया कि बाढ़ में खो चुके जरूरी कागजात को दोबारा बनवाने के लिए विशेष अदालतें लगाई जाएंगी.
- बच्चों को मिलेगी अध्ययन सामग्री: सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि जिन बच्चों की स्कूल की किताबें बह गई हैं, उन्हें नई पाठ्यपुस्तकें और अध्ययन सामग्री तुरंत मिले.
- सफाई और वित्तीय मदद: प्रभावित वार्डों में सफाई कार्य के लिए फिलहाल 25,000 की राशि मंजूर की गई है, जिसमें स्वयंसेवी संगठन भी मदद कर रहे हैं.
- आर्थिक सहायता: मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि जिन लोगों ने अपने घर या आजीविका खो दी है, उन्हें बिना किसी देरी के वित्तीय सहायता दी जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










