Aaj ka Mausam : 12 नवंबर तक यहां होगी बारिश, बिजली गिरने की आशंका
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 09 Nov 2025 5:58 AM
आज के मौसम की जानकारी (Photo: PTI)
Aaj ka Mausam : पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, दक्षिणी पंजाब और दक्षिणी हरियाणा के कुछ हिस्सों में रात का तापमान सामान्य से 4 से 7 डिग्री सेल्सियस कम रहने की संभावना है. उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों, पूर्वी मध्य प्रदेश और उत्तरी मध्य महाराष्ट्र में तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री कम रह सकता है. अगले 6 से 7 दिनों तक उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में ठंड बढ़ी रहेगी. जानें किन राज्यों में होगी बारिश.
Aaj ka Mausam : मौसम विभाग के अनुसार, 9 और 12-13 नवंबर को तमिलनाडु में जबकि 9 नवंबर को केरल और माहे में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. 12 नवंबर तक तमिलनाडु में और 8-10 नवंबर तक केरल व माहे में बिजली के साथ तूफान की आशंका भी है. देश के बाकी हिस्सों में मौसम सामान्य रहेगा.
यहां शीत लहर चलने की संभावना
9 से 10 नवंबर के बीच पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की से लेकर गंभीर शीत लहर चलने की संभावना है. पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, दक्षिणी पंजाब और दक्षिणी हरियाणा में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे जा सकता है, जो सामान्य से 4 से 7 डिग्री कम रहेगा. वहीं दिल्ली, पूर्वी मध्य प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान, उत्तरी मध्य महाराष्ट्र और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री कम रहेगा.
रात का तापमान सामान्य से 2 से 5 डिग्री सेल्सियस कम रहने की संभावना
अगले 6 से 7 दिनों में उत्तर-पश्चिम और आसपास के मध्य भारत में रात का तापमान सामान्य से 2 से 5 डिग्री सेल्सियस कम रहने की संभावना है. अगले 2 दिनों में विदर्भ और छत्तीसगढ़ में तापमान करीब 2 डिग्री तक घट सकता है, जबकि बाद के 5 दिनों में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. पूर्वी भारत में अगले 4 दिनों में तापमान 2 से 4 डिग्री घटेगा और उसके बाद मौसम स्थिर रहेगा.
यह भी पढ़ें : Heavy Rain Warnings: 9,10,11,12 और 13 नवंबर को इन राज्यों में गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना, अगले 48 घंटे शीतलहर का अलर्ट
झारखंड में तापमान में तेजी से गिरावट
मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों में झारखंड में तापमान में तेजी से गिरावट आ सकती है. ठंडी हवाओं के कारण न्यूनतम तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक घटने की संभावना है. सुबह के समय कोहरा और धुंध छाए रहेंगे, जबकि दिन में मौसम साफ और शुष्क बना रहेगा.
बिहार में बढ़ी ठंड
मौसम केंद्र पटना के अनुसार, हिमालय में हो रही भारी बर्फबारी का असर अब मैदानी इलाकों में नजर आने लगा है. उत्तर-पश्चिम से बह रही ठंडी पछुआ हवाओं के कारण तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट रिकॉर्ड की गई है. कई जगहों पर न्यूनतम तापमान 16 डिग्री से नीचे पहुंच चुका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










