Aaj ka Mausam : यहां 29 नवंबर तक होगी भारी बारिश, आया IMD का अलर्ट

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 25 Nov 2025 5:55 AM

विज्ञापन

दक्षिण भारत में बारिश का अलर्ट (Photo: PTI)

Aaj ka Mausam : मौसम विभाग के अनुसार, 25 नवंबर के आसपास दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और श्रीलंका के पास कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है. इसका असर मौसम पर पड़ सकता है. जानें आज कैसा रहने वाला है मौसम का हाल.

विज्ञापन

Aaj ka Mausam : मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अंडमान और निकोबार में 25 से 29 नवंबर तक भारी से बहुत भारी बारिश के आसार हैं. 25 से 27 नवंबर के बीच तमिलनाडु में, 25 से 26 नवंबर तक केरल और माहे में, जबकि 29 नवंबर को तटीय आंध्र प्रदेश व यानम में भारी बारिश हो सकती है. इसके अलावा 28 से 30 नवंबर के दौरान तमिलनाडु में जबकि 30 नवंबर को तटीय आंध्र प्रदेश में बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है.

न्यूनतम तापमान में हो सकती है गिरावट

विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत में अगले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में 2-3°C की गिरावट हो सकती है. इसके बाद मौसम में कोई खास बदलाव नहीं रहेगा. मध्य भारत में अगले दो दिनों तक तापमान में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन इसके बाद अगले तीन दिनों में 2-3°C की गिरावट हो सकती है और फिर स्थिति स्थिर रहेगी. देश के बाकी हिस्सों में अगले पांच दिनों में भी न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है.

इन इलाकों में घना कोहरा छाने की संभावना

25 नवंबर की रात और सुबह के समय पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में कोहरा छा सकता है. इसके अलावा असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कई इलाकों में घना कोहरा छाने की संभावना है.

झारखंड में तापमान में बड़े बदलाव के आसार नहीं

मौसम केंद्र रांची के अनुसार, झारखंड में 29 नवंबर तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है. आसमान में आंशिक रूप से बादल नजर आ सकता है. बारिश की कोई संभावना नहीं है. तापमान में भी बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं, हालांकि अगले दो से तीन दिनों में न्यूनतम तापमान एक से दो डिग्री तक कम हो सकता है. 26 नवंबर को रांची का न्यूनतम तापमान करीब 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है.

Jharkhand weather

राजस्थान में बूंदाबांदी की संभावना

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान में इस सप्ताह मौसम बदल सकता है. 27 और 28 नवंबर को राज्य के कुछ इलाकों में बादल छाए रहने और हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है. इससे तापमान में हल्का बदलाव भी देखने को मिल सकता है.

यह भी पढ़ें : Kal Ka Mausam: 25 नवंबर को कैसा रहेगा मौसम, इन राज्यों में होगी जोरदार बारिश, अलर्ट जारी

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola