Heavy Rain Warning: 10,11,12 और 13 नवंबर को भारी बारिश की संभावना, झारखंड सहित इन राज्यों में अगले 48 घंटे शीत लहर की चेतावनी

Updated:
विज्ञापन
Heavy Rain cold wave Warning

भारी बारिश के बीच काम पर जाती महिला, फोटो PTI

Heavy Rain Warning: मौसम विभाग के अनुसार अगले दो से तीन दिन देश के कुछ राज्यों में भारी बारिश की संभावना है, तो कुछ राज्यों में भीषण शीत लहर की चेतावनी दी गई है.

विज्ञापन

Heavy Rain Warning: मौसम विभाग के अनुसार 10 नवंबर को केरल और माहे, 12 और 13 नवंबर के दौरान तमिलनाडु में कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है.

10 और 11 नवंबर को झारखंड, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में शीत लहर की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार 10 और 11 नवंबर को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड में शीत लहर की स्थिति बने रहने की संभावना है. जबकि 4-5 दिनों के दौरान मध्य प्रदेश, उत्तरी छत्तीसगढ़, उत्तर पश्चिम झारखंड, दक्षिण हरियाणा के कुछ हिस्सों में रात का तापमान सामान्य से लगभग 4 से 7 डिग्री सेल्सियस कम रहेगा. वहीं उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों और उत्तरी मध्य महाराष्ट्र के शेष हिस्सों में लगभग 2-4 डिग्री सेल्सियस कम रहेगा. अगले 2-3 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी.

सोमवार को दिल्ली का कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार सुबह के समय धुंध, हल्का कोहरा के साथ आसमान साफ रहने की संभावना है. अधिकतम तापमान 27 से 29 और न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की कमी होने की संभावना है. सुबह के समय 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola