Heavy Rain Warning: 8 से 13 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, गरज-चमक के साथ पड़ेंगे छींटे, मौसम विभाग ने दी वॉर्निंग
Heavy Rain Warning
Heavy Rain Warning: देश के कई राज्यों में भारी से अति भारी बारिश की मौसम विभाग ने संभावना जताई है. IMD के मुताबिक अगले 4 से 5 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत और पश्चिमी तट पर अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम गंगीय पश्चिम बंगाल और उसके आसपास के क्षेत्रों में एक कम दबाव के क्षेत्र बना हुआ है. अगले 2 दिनों के दौरान इसके झारखंड और उत्तरी छत्तीसगढ़ में धीरे-धीरे पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है. इसके कारण भारी बारिश की संभावना बन रही है.
Heavy Rain Warning: देश के कई हिस्सों में मानसून की भारी बारिश जारी है. उत्तर, पूर्वोत्तर, पूर्वी, पश्चिमी, मध्य और दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश के त्राहिमाम मचा हुआ है. नदिया उफान पर हैं, देशभर की 19 से ज्यादा नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अगले 4 से 5 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत और पश्चिमी तट पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है. मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम गंगीय पश्चिम बंगाल और उसके आसपास के क्षेत्रों में एक कम दबाव के क्षेत्र बना हुआ है. इसके कारण अगले 3 से 4 दिनों के दौरान मध्य और आसपास के पूर्वी भारत में भारी से बहुत भारी बारिश जारी रहने की संभावना है.

मौसम विभाग के मुताबिक आज (7 जुलाई) को पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, आंतरिक ओडिशा और विदर्भ में अलग-अलग स्थानों पर भारी से अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है. 7 से 13 जुलाई के दौरान मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, गांगेय पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा में भयंकर बारिश होने की संभावना है.

आईएमडी के मुताबिक अगले 7 दिनों के दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ-साथ आंधी, बिजली और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है. पूर्वी मध्य प्रदेश, झारखंड और छत्तीसगढ़ में घने बादल छाए रहेंगे.

दिल्ली-एनसीआर में 8 जुलाई को बादल छाए रह सकते हैं. इस दौरान मध्यम से लेकर तेज बारिश होने की संभावना हैं. अनुमान है कि 9 जुलाई को दिल्ली में आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे. हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

IMD ने अपने लेटेस्ट अपडेट में अनुमान जाहिर किया है कि अगले 7 दिनों के दौरान कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों में बारिश हो सकती है. इसके अलावा मुंबई में भी भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है.

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में मानसून का रौद्र रूप दिखाई दे रहा है. कई इलाकों में बारिश से तबाही मची हुई है. बादल फटने और लैंडस्लाइड में कई लोगों की जान जा चुकी है. मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है.

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 7 से 13 जुलाई के दौरान उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना है.

IMD के मुताबिक अगले 7 दिनों के दौरान कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों में में भारी बारिश हो सकती है. इसके अलावा 7 जुलाई को गुजरात राज्य में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. 7 से 9 जुलाई के दौरान गुजरात, 8 और 9 जुलाई को मराठवाड़ा, 12 और 13 जुलाई को सौराष्ट्र और कच्छ में भारी बारिश होने की संभावना है.

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 7 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ-साथ आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना है. 7 से 13 जुलाई के दौरान असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश की संभावना है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










