Aaj ka Mausam : इन राज्यों में होगी बारिश, चलेंगी तेज हवाएं, गिरेगा पारा, आया मौसम विभाग का अलर्ट

Updated:
विज्ञापन
Weather Update IMD Alert Today

4 नवंबर को कैसा रहेगा मौसम का हाल, जानें (Photo: PTI)

Aaj ka Mausam : 4-5 नवंबर 2025 को पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है. इससे कुछ राज्यों के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. जानें किन राज्यों में बारिश की संभावना विभाग की ओर से व्यक्त की गई है.

विज्ञापन

Aaj ka Mausam : मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 4 नवंबर को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बिजली गरजने के साथ बारिश की संभावना है. 4-5 नवंबर को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हल्की से भारी बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है. पंजाब-हरियाणा में हल्की वर्षा की संभावना जताई गई है.

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में होगी बारिश

4 से 5 नवंबर के बीच अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में बिजली चमकने, गरज के साथ बारिश और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है.

गुजरात और महाराष्ट्र तूफानी मौसम की संभावना

5 से 7 नवंबर के बीच गुजरात क्षेत्र, मराठवाड़ा, कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र में बिजली गिरने और तूफानी मौसम की संभावना है.

तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश में बारिश की संभावना

4 से 6 नवंबर के दौरान तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में हल्की से मध्यम बारिश व गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना है. वहीं, 5 से 7 नवंबर के दौरान तटीय और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में भी ऐसे ही मौसम की संभावना जताई गई है.

यह भी पढ़ें : Kal Ka Mausam: 4 और 5 नवंबर को भयंकर बारिश, आंधी-तूफान का अलर्ट, मौसम लेगा जोरदार करवट

पूर्वी भारत में तापमान घटेगा

अगले 48 घंटों में उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन अगले 3-4 दिनों में इसमें 2 से 4 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है. वहीं, पूर्वी भारत में अगले 3 दिनों में तापमान 2 से 3 डिग्री घटेगा और उसके बाद 3-4 दिनों तक स्थिर रहेगा.

झारखंड का तापमान और गिरेगा

मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार, अगले दो से तीन दिनों में झारखंड का तापमान और गिर सकता है. अनुमान है कि रांची का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया जा सकता है.

बिहार का तापमान होगा कम

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, इन दिनों 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवाएं चल रही हैं. रात के तापमान में लगातार गिरावट के कारण सुबह की ठंड तेज लोगों को महसूस हो रही है. फिलहाल बिहार में बारिश की संभावना नहीं है, हालांकि बादल छाए रहेंगे और हवाएं चलती रहेंगी. अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान 18 से 22 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola