अगले 48 घंटे मौसम का रौद्र रूप, भारी से बहुत भारी बारिश, गरज-चमक के साथ तूफानी हवा की चेतावनी

Heavy Rain Warning
Heavy Rain Warning: पूर्वोत्तर राज्यों में अगले 2 दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश जारी रहने की संभावना है. उसके बाद इसकी तीव्रता में कमी आ सकती है. उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 2 दिनों के दौरान गरज और बिजली के साथ वर्षा और तेज हवा जारी रहने की संभावना है.
Heavy Rain Warning: आने वाले 48 घंटों में देश के कई हिस्सों में मौसम का रौद्र रूप दिख सकता है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) ने अगले दो दिनों तक पूर्वोत्तर राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. आईएमडी के मुताबिक अगले 48 घंटों में पूर्वोत्तर राज्यों में तेज हवा के साथ बारी बारिश हो सकती है. विभाग ने बताया कि इसके बाद बारिश की तीव्रता में कमी आ सकती है. आईएमडी के मुताबिक गंगीय पश्चिम बंगाल में 3 से 4 जून और ओडिशा में 3-6 जून के दौरान उष्ण लहर चलने की संभावना है. अगले 2 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में गरज के साथ बारिश और तूफानी हवाएं जारी रहने की संभावना है.
देशभर में मौसमी सिस्टम
स्काईमेट वेदर की एक रिपोर्ट के मुताबिक एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और उससे सटे जम्मू क्षेत्र के ऊपर 3.1 से 7.6 किमी ऊंचाई तक साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में सक्रिय है. एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश पर बना हुआ है, जो समुद्र तल से 1.5 किमी की ऊंचाई तक फैला है. एक ट्रफ रेखा पूर्वी उत्तर प्रदेश से पूर्वोत्तर असम तक फैली हुई है, जो बिहार के मध्य भागों, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और असम से होकर गुजर रही है। यह 0.9 किमी की ऊंचाई पर स्थित है. इसके कारण कई इलाकों में मौसम का करवट जारी है.
पूर्वोत्तर भारत का मौसम
- अगले 7 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है 5 जून तक कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है. 4 मई को असम और मेघालय में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश की संभावना है.
उत्तर-पश्चिम भारत का मौसम
- जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा चंडीगढ़ और दिल्ली में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज, बिजली और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है.
- 4 जून को उत्तर प्रदेश, राजस्थान में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.
- 4 जून को हिमाचल प्रदेश में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की गति से 70 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है.
पूर्व और मध्य भारत का मौसम
- अगले 7 दिनों के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है, 4 जून को कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है.
- 7 जून तक मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ में गरज, बिजली और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है. 4 जून को बिहार, पश्चिम मध्य प्रदेश और 4 जून को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है.
दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत का मौसम
- 4 जून को केरल और माहे, तटीय कर्नाटक में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.
- 5 जून के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और आंतरिक कर्नाटक में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की गति से हवा चल सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रीतीश सहाय
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










