Heavy Rain Warning: तूफान दित्वा का रौद्र रूप, आज दिनभर भयंकर बारिश की संभावना, गरज-चमक के साथ बौछार

Published by : Pritish Sahay Updated At : 01 Dec 2025 6:37 AM

विज्ञापन

Heavy Rain Warning: भारी बारिश की चेतावनी

Heavy Rain Warning: चक्रवात दित्वा के कमजोर होकर गहरे डिप्रेशन में तब्दील होने की आशंका है. तूफान के कारण तमिलनाडु और पुडुचेरी समेत कई और राज्यों में बारिश का दौर जारी रह सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक तूफान के कारण उत्तरी तटीय तमिलनाडु और पुडुचेरी में 60 से 70 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है, जो बढ़कर 80 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं. मौसम विभाग ने मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी है.

विज्ञापन

Heavy Rain Warning: चक्रवाती तूफान दित्वा का असर आज भी कई इलाकों में दिख सकता है. चक्रवाती तूफान के कारण रविवार (30 नवंबर) को तमिलनाडु के कई हिस्सों में जमकर बारिश हुई. बारिश और बारिश से जुड़ी घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई है. कई इलाकों में पानी भर गया. आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है. यहीं हाल तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा और तेलंगाना का भी है. भारी बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग ने कई इलाकों के लिए अलर्ट जारी किया है. अनुमान है कि आज भी कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है.

उत्तर दिशा की ओर बढ़ रहा तूफान

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे उत्तरी तमिलनाडु-पुदुचेरी तटों पर चक्रवाती तूफान दित्वा 5 किमी प्रति घंटे की गति से उत्तर की ओर बढ़ा है. यह आज (1 दिसंबर) की सुबह तक धीरे-धीरे कमजोर होकर एक गहरे डिप्रेशन तब्दील हो सता है. यह चक्रवात आज उत्तरी तमिलनाडु-पुडुचेरी तटरेखा से न्यूनतम 40 किमी और 20 किमी की दूरी पर बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम में केंद्रित रहेगा. तूफान के कारण मौसम पूरी तरह करवट ले चुका है. कई इलाकों में बहुत भारी बारिश जारी है.

इन इलाकों में भारी बारिश के आसार

न्यूज एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक चक्रवात के कारण कांचीपुरम, तिरुवल्लूर, चेन्नई, चेंगलपट्टू और रानीपेट जिलों में तेज बारिश की संभावना है. सोमवार को बादल छाये रहने की उम्मीद है. चक्रवात के खुले समुद्र में थमने से पहले कुछ और बारिश हो सकती है. इससे पहले रविवार को भी तूफान के कारण दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश हुई. कावेरी डेल्टा जिलों में भारी बारिश के कारण रामनाथपुरम और नागपट्टिनम जिला सबसे ज्यादा प्रभावित रहा. भारी बारिश के कारण कई निचले इलाके जलमग्न हो गए.

इन इलाको के लिए अलर्ट

मौसम विभाग के बुलेटिन के अनुसार चक्रवात के कारण आज कुड्डालोर, नागपट्टिनम, मयिलादुथुराई, विल्लुपुरम, चेंगलपट्टू, पुदुक्कोट्टई, तंजावुर, तिरुवरूर, अरियालुर, पेरम्बलुर, तिरुचिरापल्ली, चेन्नई, कांचीपुरम, तिरुवल्लूर और रानीपेट जिलों के साथ-साथ पुडुचेरी और कराईकल में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.

तूफानी हवा चलने की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तरी तटीय तमिलनाडु और पुडुचेरी में 60 से 70 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है, जो बढ़कर 80 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं. मौसम विभाग ने मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी है.

Also Read: Very Heavy Rain Alert: 30 नवंबर और 1 दिसंबर को मूसलाधार बारिश, 48 घंटों तक गरज के साथ छींटे, आईएमडी का अलर्ट

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola