Rain Alert: झारखंड में 25 अगस्त तक भारी बारिश की संभावना, इन राज्यों के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट
Weather Report
Rain Alert: देशभर में भारी बारिश का दौर जारी है. केरल, उत्तराखंड और राजस्थान में जहां भारी बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है. वहीं झारखंड में भी अगले चार से पांच दिन तक भारी बारिश का अनुमान लगाया गया है.
Rain Alert: मौसम विभाग के अनुसार झारखंड में अगले चार-पांच दिन भारी बारिश का अनुमान है. 22 अगस्त को मौसम विभाग ने राज्य के उत्तर-पूर्वी, मध्य और दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं पर भारी बारिश की संभावना है. जबकि आईएमडी ने 23 अगस्त को उत्तरी-मध्य और उत्तर पूर्वी भागों में कहीं-कहीं पर भारी बारिश की संभावना जताई है. 24 अगस्त को उत्तर-पश्चिमी और निकवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं पर भारी बारिश की संभावना है.
केरल के कई हिस्सों में भारी बारिश
केरल के कई जिलों में भारी बारिश का दौर जारी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने गुरुवार को भी बारिश की संभावना जताई है. केरल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (केएसडीएमए) ने कहा कि निचले इलाकों और नदी तट के कई हिस्सों में बाढ़ आने, बिजली आपूर्ति बाधित होने, मकानों को आंशिक नुकसान पहुंचने और भूस्खलन होने की आशंका है.
Also Read: Jharkhand Weather: रांची में देर रात झमाझम बारिश, 22 अगस्त को इन जिलों में होगी भारी बारिश
राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में आगामी एक सप्ताह मानसून सक्रिय रहने की प्रबल संभावना
राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में आगामी एक सप्ताह मानसून सक्रिय रहने की प्रबल संभावना है. जयपुर मौसम केन्द्र के प्रभारी राधेश्याम शर्मा ने बताया कि पूर्वी राजस्थान के अनेक भागों में आगामी एक सप्ताह मानसून सक्रिय रहने की प्रबल संभावना है. उन्होंने बताया कि इस दौरान भरतपुर, जयपुर, अजमेर, कोटा, उदयपुर संभागों के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ मध्यम से कहीं-कहीं तेज बारिश होने की संभावना है. उनके अनुसार कोटा, उदयपुर एवं जयपुर संभागों के जिलों में आगामी पांच-छह दिन कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है. कुछ भागों में 25-26 अगस्त के दौरान वर्षा तेज होने और कहीं-कहीं अति भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है.
चांडिल डैम में डूबा एयरक्राफ्ट, वीडियो देखें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










