Heavy Rain Video: पंजाब-हरियाणा में बारिश से भारी तबाही, पंजकूला में स्कूल वैन पर गिरा पेड़, कई के घायल होने की आशंका

Updated:
विज्ञापन

स्कूल वैन पर गिरा पेड़

Heavy Rain: पंजाब-हरियाणा सहित देश के कई राज्यों में भारी बारिश का दौर जारी है. बाढ़ और भूस्खलन से जानमाल का भारी नुकसान हुआ है. बारिश के बीच हरियाणा के पंचकूला से एक दुखद खबर सामने आ रही है. बारिश की वजह से एक पेड़ उखड़कर स्कूल वैन पर गिर गया. जिससे भारी नुकसान की खबर आ रही है.

विज्ञापन

Heavy Rain: भारी बारिश के बीच हरियाणा के पंचकूला में स्कूली बच्चों को ले जा रहे एक वाहन पर पेड़ गिर गया. हादसे में कई लोगों के घायल होने की आशंका. विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है.

पंजाब, हरियाणा में मूसलधार बारिश; जनजीवन प्रभावित

बाढ़ की चपेट में आए पंजाब और उसके पड़ोसी राज्य हरियाणा के कई हिस्सों में एक बार फिर मूसलधार बारिश हुई, जिससे नदियों का जलस्तर बढ़ गया है और जनजीवन प्रभावित हुआ है. दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में भी लगातार बारिश हो रही है. मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को सुबह 8.30 बजे तक बीते 24 घंटों के दौरान दोनों राज्यों के कई क्षेत्रों में बारिश दर्ज की गई.

पंजाब के इन इलाकों में हुई जोरदार बारिश

पंजाब के जिन क्षेत्रों में बारिश हुई, उनमें अमृतसर में 27.6 मिमी, लुधियाना में 29.8 मिमी, पटियाला में 9.2 मिमी, पठानकोट में 41.2 मिमी, गुरदासपुर में 94.7 मिमी तथा मोहाली में 55.5 मिमी बारिश दर्ज की गई. हरियाणा में अंबाला में सबसे अधिक 105.6 मिमी, हिसार में 11.5 मिमी, करनाल में 27.8 मिमी, नारनौल में 21 मिमी, रोहतक में 10 मिमी, सिरसा में 12 मिमी, फरीदाबाद में 5 मिमी तथा पंचकूला में 57.5 मिमी बारिश दर्ज की गई. चंडीगढ़ में इस दौरान 63.6 मिमी वर्षा हुई. चंडीगढ़ में जारी बारिश के चलते सुखना झील के तीन में से दो द्वारों (फ्लडगेट्स) को अलग-अलग समय पर खोला गया ताकि अतिरिक्त पानी को सुखना चोए के माध्यम से छोड़ा जा सके. ये द्वार सामान्यत: तब खोले जाते हैं जब जलस्तर खतरे के निशान 1,163 फुट को पार कर जाता है.

बारिश के कारण स्कूज-कॉलेज बंद

मौसम की गंभीर स्थिति को देखते हुए चंडीगढ़ प्रशासन ने बुधवार को भी केंद्र शासित प्रदेश के सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया है. इससे पहले मंगलवार को भी स्कूल बंद रहे थे. हरियाणा में भी एहतियात के तौर पर अंबाला और पंचकूला जिलों में बुधवार को स्कूल बंद रखने के आदेश दिए गए हैं. राज्य के कुछ अन्य प्रभावित क्षेत्रों में भी स्कूल बंद हैं. पंजाब सरकार ने राज्य में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए सभी स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालयों की छुट्टियां सात सितम्बर तक बढ़ा दी हैं. इससे पहले सरकार ने तीन सितम्बर तक अवकाश घोषित किया था.

पंचकूला और अंबाला में हो रही जोरदार बारिश

पंचकूला और अंबाला में मंगलवार से ही लगातार भारी बारिश हो रही है. अंबाला जिले के कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है, वहीं घग्गर, मार्कंडा और टांगरी नदियों का जलस्तर भी बढ़ रहा है. सोनीपत में बारिश के कारण कुछ स्थानों पर जलभराव देखा गया. कई सड़कों, जिनमें राष्ट्रीय राजमार्ग भी शामिल हैं, पर यातायात प्रभावित हुआ.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola