Heavy Rain in Manipur : मणिपुर में भारी बारिश, पीएम मोदी के सभा स्थल पर घुटनों तक पानी

पीएम मोदी के दौरे से पहले मणिपुर में भारी बारिश
Heavy Rain in Manipur : प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा से पहले मणिपुर में भारी बारिश का दौर देखने को मिला. बारिश से लोगों की परेशानी बढ़ गई. इंफाल के कांगला किले के कुछ हिस्सों में जल जमाव हो गया. यहां पीएम मोदी का संबोधन होना था.
Heavy Rain in Manipur : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मणिपुर दौरे से पहले शनिवार को राज्य में भारी बारिश हुई. इंफाल के कांगला किले के कुछ हिस्सों में घुटनों तक पानी भर गया, जहां मोदी को एक जनसभा को संबोधित करना निर्धारित है. चूड़ाचांदपुर कस्बे में भी भारी बारिश होने की सूचना है. बारिश के बाद का वीडियो सामने आया है.
Rains playing a spoilsport to PM Modi visit in Manipur
— Nibir Deka (@nibirdeka) September 13, 2025
Currently I am infront of Kangla and this is the situstion
Same situation in CCpur pic.twitter.com/ikgWySRMrE
प्रधानमंत्री तय कार्यक्रम के मुताबिक चूड़ाचांदपुर का दौरा करेंगे
चूड़ाचांदपुर जिला प्रशासन ने कहा कि प्रधानमंत्री तय कार्यक्रम के मुताबिक चूड़ाचांदपुर का दौरा करेंगे. प्रशासन ने साफ किया कि इसके विपरीत जो भी अफवाहें फैलाई जा रही हैं, वे पूरी तरह झूठी और भ्रामक हैं. बयान में लोगों से अपील की गई कि वे ऐसी गलत खबरों पर ध्यान न दें और गुमराह न हों. साथ ही सभी से अनुरोध किया गया कि वे तैयारियों में पूरा सहयोग दें और सक्रिय रूप से भाग लें, ताकि प्रधानमंत्री का दौरा सफल और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके.
यह भी पढ़ें : PM Modi in Mizoram : पहले कुछ राजनीतिक दल केवल वोट बैंक की राजनीति करते थे, मिजोरम में बोले पीएम मोदी
कुकी समुदाय वाले इलाके चूड़ाचांदपुर पहुंचेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी दोपहर में कुकी समुदाय वाले इलाके चूड़ाचांदपुर पहुंचेंगे. यह उनकी पहली यात्रा होगी जब से दो साल पहले राज्य में जातीय हिंसा भड़की थी. इसके बाद वे मेइती समुदाय बहुल इंफाल जाएंगे. इस दौरान प्रधानमंत्री 8,500 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का उद्घाटन करेंगे और हिंसा के कारण अपने घरों से विस्थापित कुछ लोगों से मिलेंगे. मई 2023 में हुई जातीय हिंसा में 260 से ज्यादा लोग मारे गए थे और हजारों लोग बेघर हो गए थे. इस हिंसा के बाद विपक्ष पीएम मोदी पर हमलावर नजर आया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










