ePaper

Heavy Rain Alert: भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट, 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवा

Updated at : 06 Jun 2025 6:15 AM (IST)
विज्ञापन
Heavy Rain Alert

Heavy Rain Alert

Heavy Rain Alert: देश में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) का अनुमान है कि आज कई इलाकों में भार से बहुत भारी बारिश हो सकती है. हालांकि पूर्वोत्तर भारत में आज से मौसम करवट लेने लगेगा. बारिश की अधिकता में कमी आने की उम्मीद है. मौसम के शुष्क होने की उम्मीद है.

विज्ञापन

Heavy Rain Alert: देश के कई इलाकों में मौसम का मिजाज बदल सकता है. पूर्वोत्तर भारत में कई राज्यों में बारिश का दौर जारी रह सकता है. हालांकि उसकी तीव्रता में कमी आने की उम्मीद है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) के मुताबिक आज के बाद से भारी बारिश में कमी आ सकती है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अनुमान जाहिर किया है कि उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस और पूर्वी और मध्य भारत में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हो सकता है.

Heavy Rain Alert
Heavy rain alert

स्काईमेट वेदर की एक रिपोर्ट के मुताबिक 6 जून से उत्तर-पश्चिम भारत में शुष्क उत्तर-पश्चिमी हवाएं हावी हो जाएंगी. ये हवाएं नमी को दूर कर देंगी, जिससे उमस में तेज गिरावट आएगी. साथ ही आसमान साफ हो जाएगा और अधिकतर इलाकों में चटक धूप देखने को मिलेगी.

Weather Forecast
Weather forecast

आईएमडी के मुताबिक अगले 7 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है. 6 जून को असम और मेघालय में और 9 से 11 जून के दौरान मेघालय में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.

Heavy Rain Alert
Heavy rain alert

अगले 7 दिनों के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है.

Heavy Rain Alert
Heavy rain alert


7 जून तक मध्य प्रदेश में गरज, बिजली और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना.

rain alert
सांकेतिक तस्वीर

9 जून तक विदर्भ, छत्तीसगढ़ 05 जून को बिहार, गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

Heavy Rain Alert
Heavy rain alert

भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में गरज चमक और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है.

Heavy Rain Alert
Heavy rain alert
विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola