Heavy Rain Alert : आने वाले 4 से 5 दिनों में होगी बहुत भारी बारिश, आया अलर्ट

IMD Alert for Heavy Rain
Heavy Rain Alert :पश्चिमी राजस्थान में भारी बारिश का दौर जारी है. इंद्रगढ़ में 144 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 4 से 5 दिनों में भारी बारिश की संभावना है. खराब मौसम की मुख्य वजह पश्चिमी विक्षोभ और मानसूनी ट्रफ के बीच टकराव है. इसे भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है.
Heavy Rain Alert : राजस्थान में दक्षिण पश्चिमी मानसून पूरी तरह से एक्टिव है. खासकर पश्चिमी राजस्थान में भारी बारिश हो रही है. बीते चौबीस घंटे में बूंदी के इंद्रगढ़ में सबसे अधिक 144 मिलीमीटर बारिश हुई. मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, राज्य में बारिश का दौर अभी जारी रहेगा. विभाग ने कहा कि पूर्वी राजस्थान के कोटा, अजमेर, जयपुर, भरतपुर व उदयपुर संभाग के कुछ भागों में आगामी तीन से चार दिन बारिश की गतिविधियां जारी रहेगी. कहीं-कहीं भारी से बहुत-भारी बारिश होने की संभावना है.
किस इलाके में कितनी बारिश दर्ज की गई
मौसम विभाग ने कहा कि शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले चौबीस घंटे में इंद्रगढ़ में 14 सेंटीमीटर, धौलपुर के बाड़ी में सात सेंटीमीटर, जयपुर के फागी में पांच सेंटीमीटर, राजसमंद के आमेट, अलवर के कठूमर, बारां के किशनगंज, बाड़मेर के सेड़वा तथा टोंक के मालपुरा में तीन-तीन सेंटीमीटर बारिश हुई. मौसम केंद्र ने बताया कि इसके अलावा बीकानेर, नागौर, भीलवाड़ा, डूंगरपुर, उदयपुर, झुंझुनू व सवाईमाधोपुर सहित विभिन्न जिलों में अनेक जगह एक सेंटीमीटर से अधिक बारिश दर्ज की गई.
राजस्थान के अलावा इन राज्यों में भी होगी भारी बारिश
मौसम की जानकारी देने वाली निजी संस्था स्काइमेट के अनुसार, उत्तर भारत के मैदानी भागों में इस वीकेंड भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना नजर आ रही है. 6 जुलाई 2025 (रविवार) को बारिश की तीव्रता अपने चरम पर होगी. हरियाणा, पंजाब के पूर्वी हिस्से, उत्तर प्रदेश के पश्चिमी भाग तथा पूर्वोत्तर राजस्थान के क्षेत्रों में खराब मौसम का असर प्रमुखता से देखने को मिलेगा.
पश्चिमी विक्षोभ और मानसूनी ट्रफ का असर
स्काइमेट के अनुसार, खराब मौसम की मुख्य वजह पश्चिमी विक्षोभ और मानसूनी ट्रफ के बीच टकराव है. 6 जुलाई को उत्तर पंजाब और आसपास के क्षेत्रों में एक चक्रवाती परिसंचरण बनने की संभावना है, जो मानसूनी ट्रफ को उत्तर की ओर खींचेगा. इन दोनों मौसम प्रणालियों के संयुक्त प्रभाव से रविवार को भारी बारिश और गरज-चमक के साथ खराब मौसम की स्थिति बन सकती है, जिसका असर अगले 48 घंटे तक बने रहने की संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










