Heavy Rain Alert : मचेगा बारिश का तांडव, संभलकर निकलें घर से

Edited by Amitabh Kumar
Updated:
विज्ञापन

Kal Ka Mausam

Heavy Rain Alert : ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, हरियाणा और पंजाब में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ जगहों पर तेज बारिश हो सकती है. आइए जानते हैं देशभर में मौसम का ताजा हाल और कहां मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट.

विज्ञापन

Heavy Rain Alert : मानसून इस बार अजीब ढंग से व्यवहार करता नजर आ रहा है. कुछ राज्यों में तेज बारिश आफत बनी हुई है, जबकि कई जगह बारिश ने लोगों को तरसा दिया है. स्काईमेट के मुताबिक, 11 जुलाई को ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, हरियाणा और पंजाब में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है. कुछ जगहों पर तेज बारिश हो सकती है.

वहीं, पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम, बिहार, उत्तर प्रदेश, हिमाचल, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, कोंकण-गोवा, तटीय कर्नाटक और अंडमान-निकोबार में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना व्यक्त की गई है. इसके अलावा, राजस्थान, गुजरात, पश्चिम मध्य प्रदेश, आंतरिक कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु और लक्षद्वीप में हल्की बारिश की संभावना है. मध्य प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में 24 घंटों बाद बारिश तेज हो सकती है.

दिल्ली-यूपी में कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली में शुक्रवार को हल्की बारिश और आंधी की संभावना है, लेकिन तेज आंधी की आशंका नहीं व्यक्त की गई है. मौसम विभाग ने कोई अलर्ट जारी नहीं किया है. इसी तरह यूपी की राजधानी लखनऊ में भी आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को यूपी के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. बांदा, चित्रकूट, झांसी, ललितपुर सहित कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है, जबकि मिर्जापुर, आगरा, इटावा जैसे क्षेत्रों में बिजली चमकने और बादलों की गड़गड़ाहट के आसार हैं.

झारखंड में भारी बारिश के आसार

झारखंड में 11 जुलाई को कम से कम 4 जिलों में भारी बारिश की संभावना है, जिसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. विभाग ने बताया कि फिलहाल बारिश थमने की उम्मीद नहीं है, हालांकि कुछ इलाकों में बीच-बीच में राहत मिल सकती है. राज्य के 4 जिलों गढ़वा, पलामू, चतरा और लातेहार जिले के कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है.

बिहार में एक बार फिर मानसून सक्रिय

बिहार में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है. मौसम विभाग ने शुक्रवार को राज्य के 18 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में वज्रपात, तेज हवाएं (40 किमी/घंटा तक) और मेघगर्जन की संभावना व्यक्त की गई है. राजधानी पटना में शुक्रवार को हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. यहां का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री के आस-पास रहने की संभावना है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola