Heavy Rain Alert: बिहार में येलो अलर्ट, झारखंड में होगी भारी बारिश, जानें अगले 5 दिन और किस राज्य में बरसेंगे बादल

Updated:
विज्ञापन

मौसम की जानकारी (File Photo)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Weather Forecast : भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, देश के कई हिस्सों में इस सप्ताह मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है. पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र से लेकर पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ तक भारी बारिश का दौर देखने को मिल सकता है. जानें और किन राज्यों के लिए जारी किया गया है अलर्ट.

विज्ञापन

Weather Forecast : मौसम विभाग ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि 9 अगस्त और 10 से 13 अगस्त के दौरान जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. वहीं, 9 से 14 अगस्त के बीच हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बहुत भारी बारिश के आसार हैं. 10 अगस्त को पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश के आसार हैं. इसके अलावा, 9 से 13 अगस्त के दौरान पूर्वी राजस्थान में काफी ज्यादा बारिश होने की संभावना जताई गई है.

विज्ञापन

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में होगी बारिश

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. पश्चिमी मध्य प्रदेश में 13-14 अगस्त को, जबकि पूर्वी मध्य प्रदेश में 12 से 14 अगस्त के दौरान कहीं-कहीं बारिश हो सकती है. वहीं, विदर्भ में 9 से 14 अगस्त और छत्तीसगढ़ में 11 अगस्त को कुछ स्थानों पर बारिश के आसार हैं.


ये भी पढ़ें: 8 से 12 अगस्त तक छाए रहेंगे घने बादल, गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान; बीएयू सबौर ने जारी की एडवाइजरी

बिहार में येलो अलर्ट

बिहार में 9 अगस्त को बारिश की संभावना है. उत्तर-पश्चिमी और मध्य बिहार के अधिकांश जिलों में फिलहाल किसी बड़े मौसमीय खतरे की चेतावनी नहीं है, जबकि दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्वी हिस्सों के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है. बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद समेत पूर्वी बिहार के सुपौल, अररिया, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई और आसपास के जिलों में बारिश और वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट है. 


बिहार का मौसम
बिहार का मौसम

मौसम विभाग का पूरा प्रेस रिलीज पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट

झारखंड में 9 और 10 अगस्त को मौसम सक्रिय रहने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. 9 अगस्त को उत्तरी-मध्य हिस्से (कोडरमा, हजारीबाग, रामगढ़, धनबाद और बोकारो) तथा आसपास के उत्तर-पूर्वी जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं, 10 अगस्त को उत्तर-पूर्वी, दक्षिण-पश्चिमी और उससे सटे मध्य हिस्सों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश के आसार हैं.


ये भी पढ़ें: Heavy Rain Alert: 12 अगस्त तक कई राज्यों में तेज बारिश, IMD ने बताया कहां बरसेंगे सबसे ज्यादा बादल


झारखंड का मौसम
झारखंड का मौसम

दिल्ली में होगी बारिश

दिल्ली में 9 और 10 अगस्त को मौसम मुख्य रूप से बादल छाए रहने वाला रहेगा. 9 अगस्त को अधिकतम तापमान करीब 33-35 डिग्री और न्यूनतम 23-25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. सुबह के समय बहुत हल्की बारिश की संभावना है, जबकि दिन बढ़ने के साथ एक-दो दौर हल्की बारिश हो सकती है. 10 अगस्त को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे और दोपहर से शाम के बीच बहुत हल्की से हल्की बारिश होने के आसार हैं.



आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन