Heavy Rain Alert: 12 अगस्त तक कई राज्यों में तेज बारिश, IMD ने बताया कहां बरसेंगे सबसे ज्यादा बादल

Updated:
विज्ञापन

भारी बारिश से बचने के लिए रिक्शावाले ने खुद को प्लास्टिक से कवर किया, फोटो पीटीआई

Heavy Rain Alert : भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, 8 अगस्त और 11 से 13 अगस्त के बीच जम्मू-कश्मीर, लद्दाख के कई इलाकों में लगातार बारिश हो सकती है. जानें और किन राज्यों के लिए जारी किया गया है अलर्ट.

विज्ञापन

Heavy Rain Alert : मौसम विभाग ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि 8 से 13 अगस्त तक हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ज्यादातर हिस्सों में अच्छी और भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं, 8 अगस्त को हरियाणा और चंडीगढ़ के कई इलाकों में अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है. विभाग के अनुसार, 10 अगस्त को पूर्वी उत्तर प्रदेश और 8 से 12 अगस्त के बीच पूर्वी राजस्थान के ज्यादातर हिस्सों में बारिश होने की संभावना है.

IMD के अनुसार, 10 से 12 अगस्त के बीच पश्चिमी मध्य प्रदेश के कई इलाकों में अच्छी बारिश हो सकती है. वहीं 8 से 11 अगस्त तक पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ में भी भारी बारिश का पूर्वानुमान है. इसके अलावा 8 अगस्त और फिर 12-13 अगस्त के दौरान छत्तीसगढ़ के ज्यादातर हिस्सों में बारिश होने की संभावना है.

झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग रांची के अनुसार, 8 और 9 अगस्त को झारखंड में कई जगहों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा भी चल सकती है. 9 अगस्त को राज्य के उत्तर-पूर्वी हिस्सों (देवघर, दुमका, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज) में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने के आसार हैं.

ये भी पढ़ें: संभल जाइए! यूपी में 75 KM की रफ्तार से चलेगी आंधी, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

झारखंड का मौसम
झारखंड का मौसम

बिहार में येलो अलर्ट

मौसम विभाग पटना के अनुसार, 8 अगस्त को बिहार के दक्षिण और मध्य हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा भी चल सकती है, जिसके चलते इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. वहीं उत्तर बिहार के अधिकांश जिलों में फिलहाल कोई विशेष चेतावनी नहीं है.

ये भी पढ़ें: Bihar Weather: उत्तर बिहार में 9 से 13 अगस्त तक झमाझम बारिश के आसार, उमस से मिलेगी राहत

बिहार का मौसम
बिहार का मौसम

मौसम विभाग का पूरा प्रेस रिलीज पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

दिल्ली में हो सकती है बारिश

मौसम विभागके पूर्वानुमान के अनुसार, 8 अगस्त को दिल्ली में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे. दिन के दौरान हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जबकि कुछ इलाकों में एक-दो बार हल्की बारिश या बूंदाबांदी भी हो सकती है. इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं.

राजस्थान में मानसून सक्रिय रहने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक सप्ताह तक राजस्थान में मानसून सक्रिय रहने की संभावना है. 8 से 10 अगस्त के बीच भरतपुर, जयपुर, कोटा, अजमेर और उदयपुर संभाग के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इस दौरान पूर्वी राजस्थान के एक-दो स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश होने के भी आसार हैं. वहीं पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग के कुछ इलाकों में 8 से 10 अगस्त के दौरान हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

बंगाल में मानसून पूरी तरह सक्रिय

पश्चिम बंगाल में मानसून पूरी तरह सक्रिय है. कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के कई इलाकों में पिछले कुछ दिनों से रुक-रुक कर बारिश हो रही है. कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग के अनुसार, मानसून ट्रफ लाइन और दो चक्रवाती परिसंचरण एक साथ सक्रिय होने से मौसम बिगड़ा हुआ है. इसी वजह से रविवार (9 अगस्त) तक पूरे दक्षिण बंगाल में येलो अलर्ट जारी किया गया है.


विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन