आंधी तूफान के साथ बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में 15 से 18 अप्रैल तक बिगड़ा रहेगा मौसम

Published by :Pritish Sahay
Published at :15 Apr 2026 4:30 PM (IST)
विज्ञापन
Heavy Rain Alert

कई राज्यों में बारिश और तेज हवा का अलर्ट, फोटो- पीटीआई

Heavy Rain Alert: भारत के कई राज्यों में 15 से 18 अप्रैल तक मौसम खराब रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान तेज हवाएं, बिजली गिरने और कहीं-कहीं भारी बारिश की भी संभावना. आईएमडी के मुताबिक उत्तर, मध्य और पूर्वी भारत के कई इलाकों में इसका असर देखने को मिलेगा.

विज्ञापन

Heavy Rain Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक 15 से 18 अप्रैल के दौरान जम्मू-कश्मीर-लद्दाख के कई इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है. 17 और 18 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख में कहीं-कहीं ओले गिरने की भी संभावना है. 17 से 19 अप्रैल के दौरान हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और 40 से 50 kmph की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है. इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने की भी संभावना है.

मैदानी राज्यों में भी बिगड़ेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक 17 और 18 अप्रैल को पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ इलाकों में आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और तेज हवा चल सकती है. हवा की गति 30 से 40 kmph तक रह सकती है. इस दौरान कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की भी संभावना है.

पूर्वोत्तर राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट

आईएमडी के मुताबिक 15 से 18 अप्रैल के दौरान असम और मेघालय और 15 से 17 अप्रैल तक दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा में आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और तेज हवाओं का दौर जारी रह सकता है. हवा की गति 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है. इस दौरान हल्की से लेकर मध्यम बारिश होने की संभावना है. कुछ इलाकों में भारी बारिश भी हो सकती है.

इन इलाकों में भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक 15 अप्रैल को अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है.
वहीं, 18 अप्रैल को असम, मेघालय और नागालैंड में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है.

उत्तर-पश्चिम भारत में बिजली और बारिश की चेतावनी

उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम के बदलाव के संकेत मिल रहे हैं. 15 से 18 अप्रैल के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में गरज, बिजली और तेज़ हवाओं (40–50 किमी/घंटा) के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. वहीं, 15 से 17 अप्रैल के बीच गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल में भी इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है. इसके अलावा, 17 से 20 अप्रैल के दौरान ओडिशा में भी गरज-चमक, तेज हवाओं और कहीं-कहीं हल्की बारिश देखने को मिल सकती है.

दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत का मौसम

15 और 16 अप्रैल के दौरान आंतरिक कर्नाटक में गरज, बिजली और 30 से 40 kmph तक की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है.कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की भी संभावना है. 17 और 18 अप्रैल के दौरान तटीय और आंतरिक कर्नाटक बिजली चमकने की संभावना है. कहीं-कहीं छिटपुट बारिश भी हो सकती है.

Also Read: मौसम : बंगाल के अलावा इन राज्यों में होगी बारिश, आया IMD का अलर्ट

17 अप्रैल से झारखंड के 12 जिलों में लू का अलर्ट, 3 से 5 डिग्री बढ़ेगा पारा

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola