फिर मौसम की करवट, कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी, आंधी-तूफान का अलर्ट

Updated:
विज्ञापन

बारिश का अलर्ट, फोटो-पीटीआई

Rain Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग ने देश के कई हिस्सों में मौसम बदलने का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी के मुताबिक पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक बारिश की संभावना है. पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश के साथ तूफानी हवा की संभावना है.

विज्ञापन

Rain Alert: भारतीय मौसम विभाग के अनुसार 15 से 18 अप्रैल के बीच जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है. 17 और 18 अप्रैल को कुछ जगहों पर ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है.

विज्ञापन

17 से 19 अप्रैल के दौरान हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी-तूफान, बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है.

बारिश का अलर्ट, फोटो-पीटीआई

17 और 18 अप्रैल को पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ इलाकों में तेज हवाओं के साथ आंधी और बिजली गिरने की संभावना है. हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है.

बारिश का अलर्ट, फोटो-पीटीआई

असम और मेघालय में 15 से 18 अप्रैल तक मौसम खराब रह सकता है. वहीं नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 15 से 17 अप्रैल के बीच आंधी-तूफान और तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर जारी रह सकता है. कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना भी है.

बारिश का अलर्ट, फोटो-पीटीआई

उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है.

बारिश का अलर्ट, फोटो-पीटीआई

ओडिशा में 17 से 20 अप्रैल के बीच कई जगहों पर आंधी और हल्की बारिश हो सकती है.

बारिश का अलर्ट, फोटो-पीटीआई

कर्नाटक के आंतरिक और तटीय हिस्सों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

बारिश का अलर्ट, फोटो-पीटीआई
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola