रैना जैसे दोस्त हो तो दुश्मन की क्या जरूरत! अनएकेडमी-अपग्रेड डील पर समय की चुटकी पर गौरव मुंजाल का जवाब

Updated:
विज्ञापन

Unacademy और UpGrad के बीच करीब 20.6 करोड़ डॉलर की डील के बाद Samay Raina ने कंपनी की गिरती वैल्यूएशन पर चुटकी ली.Gaurav Munjal ने भी मजेदार अंदाज में इसका जवाब दिया.

विज्ञापन

भारत की बड़ी एडटेक कंपनियों में कभी सबसे आगे रहने वाली अनएकेडमी अब अपग्रेड का हिस्सा बन गई है. कंपनी को करीब 20.6 करोड़ डॉलर के ऑल-स्टॉक सौदे में अपग्रेड ने खरीद लिया है. खास बात यह है कि 2021 में अनएकेडमी की वैल्यूएशन 3.44 अरब डॉलर थी, यानी करीब पांच साल में कंपनी की वैल्यूएशन लगभग 94 फीसदी नीचे आ गई. 

विज्ञापन

3.44 अरब डॉलर थी अनएकेडमी की वैल्यूएशन

  • अनएकेडमी की ग्रोथ कोरोना महामारी के दौरान तेजी से हुई थी. उस समय ऑनलाइन पढ़ाई का चलन काफी बढ़ गया था. इसी दौरान कंपनी ने बड़ी रकम जुटाई और अगस्त 2021 में 44 करोड़ डॉलर की फंडिंग हासिल की.
  • इस फंडिंग के बाद अनएकेडमी की वैल्यूएशन 3.44 अरब डॉलर हो गई थी. उस दौरान टेमासेक के साथ जनरल अटलांटिक, टाइगर ग्लोबल और सॉफ्टबैंक विजन फंड जैसे बड़े निवेशकों ने भी कंपनी में पैसा लगाया था. 
  • लेकिन कोरोना के बाद ऑनलाइन पढ़ाई की मांग पहले जैसी नहीं रही. एडटेक कंपनियों की ग्रोथ धीमी हुई और कंपनियों पर खर्च कम करने और मुनाफा बढ़ाने का दबाव बढ़ गया. इसका असर अनएकेडमी पर भी पड़ा.

20 करोड़ डॉलर की डील पर समय रैना ने किया मजाक

  • अनएकेडमी के अपग्रेड के साथ जाने की खबर के बाद कॉमेडियन समय रैना ने इस पर मजाक किया. उन्होंने गौरव मुंजाल के साथ अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की.
  • समय रैना ने मजाक में कहा कि कंपनी को अब करीब 200 मिलियन डॉलर में बेचा गया, जबकि इसे पहले 3.4 अरब डॉलर में बेचा जा सकता था.
  • हालांकि गौरव मुंजाल ने भी इस बात का बुरा नहीं माना और उन्होंने X पर समय रैना को जवाब देते हुए मजाकिया अंदाज में लिखा कि ऐसे दोस्त हों तो दुश्मनों की जरूरत नहीं है.

गौरव मुंजाल ने भी माना गिरी है वैल्यूएशन

  • अनएकेडमी के सह-संस्थापक और सीईओ गौरव मुंजाल ने कंपनी की इस हालत को लेकर खुलकर बात की है.
  • उन्होंने माना कि कंपनी ने अपने सबसे अच्छे दौर में काफी ऊंची वैल्यूएशन पर पैसा जुटाया था, लेकिन अब उसका सौदा उस कीमत के मुकाबले बहुत कम पर हुआ है.
  • हालांकि, गौरव का कहना है कि अनएकेडमी की पूरी कहानी सिर्फ वैल्यूएशन से नहीं समझी जा सकती. उनके मुताबिक कंपनी के पास करीब 900 करोड़ रुपये की नकदी थी.
  • कंपनी की टॉपलाइन करीब 400 करोड़ रुपये थी और उसके ज्यादातर बिजनेस मुनाफे में थे या मुनाफे के काफी करीब पहुंच चुके थे.

ये भी पढ़ें: इंडियाज गॉट लेटेंट में समय रैना और शेरोन वर्मा के बीच क्या हुआ, जिससे बिहारी-कश्मीरी पर छिड़ा विवाद?

गौरव मुंजाल बने रहेंगे अनएकेडमी के सीईओ

अपग्रेड के साथ डील होने के बाद अनएकेडमी का नाम और उसका कारोबार खत्म नहीं होगा. कंपनी आगे भी अपने ब्रांड के साथ काम करती रहेगी. गौरव मुंजाल भी अनएकेडमी के सीईओ बने रहेंगे.

अनएकेडमी ने भारत में ऑनलाइन पढ़ाई को लोकप्रिय बनाने में बड़ी भूमिका निभाई है. कंपनी के प्लेटफॉर्म पर कई शिक्षकों ने मुफ्त में पढ़ाया. इसके शिक्षकों से जुड़े वीडियो को यूट्यूब पर अरबों व्यू मिले हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola